‘कोई मेरी लाडली को ढूंढ दो…’ डेढ़ महीने से गायब बेटी, पिता का छलका दर्द- न थाना सुन रहा, न अफसर

कोई मेरी बेटी को ढूंढ दो…कहते-कहते मां फफक-फफक कर रोने लगती है. उसकी 16 साल की बेटी बीते डेढ़ महीने से गायब है. माता-पिता बेटी को ढूंढते-ढूंढते थक गए, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला. पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अभी तक लड़की के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है. ऐसे में अब घरवालों को अनहोनी की आशंका सता रही है. यह मामला उत्तर प्रदेश के बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र का है.

लड़की के गायब होने से पूरा परिवार सदमे से गुजर रहा है. परिवार वाले कई बार थाने का चक्कर लगा चुके हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चला है. इस मामले की एफआईआर 11 नवंबर को ही दर्ज हो चुकी है. लड़की के पिता मजदूरी करके अपना पेट पालते हैं. वे अनुसूचित जनजाति समुदाय से आते हैं.

पिता ने बताई आपबीती

पिता ने बताया कि सात नवंबर को वह और उसकी पत्नी धान काटने गए थे. शाम को सात बजे के करीब बेटी घर में अकेली थी. जब वह वापस घर लौटे तो बेटी घर में नहीं थी. उन्होंने बताया कि मोहल्ले वालों से पूछा तो पता चला कि गांव का लड़का दीपक रैदास मेरी बेटी को ट्रक से भगा ले गया है. आरोप है कि पुलिस को उन्होंने दीपक रैदास का मोबाइल नंबर भी दिया था, लेकिन पुलिस उसे ट्रेस नहीं कर सकी.

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

घरवालों ने बताया कि लड़की की उम्र महज 16 साल है. वह किस हाल में होगी, कहां होगी, इसकी कोई जानकारी नहीं है. जब थाने जाकर लड़की के बारे में पूछताछ की जाती है तो पुलिस मामले की जांच की बात कहकर अनदेखी कर देती है. हर बार एक ही जवाब मिलता है कि तलाश की जा रही है. इस घटना के बाद माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |