बावली कुएं की खुदाई में मिलीं 2 सुरंगें, भवन… तहखाने के मिलने की भी आशंका

संभल मस्जिद विवाद के बाद चन्दौसी में प्राचीन बावली कुएं की खुदाई की गई. इस दौरान जमीन से एक प्राचीन इमारत निकली. खुदाई के दौरान दो प्राचीन सुरंग भी मिलीं है, जिसे देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि अंदर तहखाना भी हो सकता है. जिला प्रशासन ने दो JCB मशीन लगाकर खुदाई की थी. इस दौरान भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद थी. इससे पहले ASI की टीम ने मंदिर का सर्वे किया था.

शनिवार सुबह भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) की टीम ने कल्कि मंदिर का सर्वे किया. उसके बाद चन्दौसी के प्राचीन बावली की खुदाई की गई. कल्कि मंदिर के सर्वे के दौरान ASI की टीम ने मंदिर के गुंबद की तस्वीरें खींची. साथ दी दीवारों पर हुई नक्काशियों के वीडियो बनाए. इसके अलावा टीम ने मंदिर परिसर में मौजूद कृष्ण कूप का भी सर्वे किया. बावली की खुदाई के दौरान भी कई हैरान करने वाली बात सामने आई है.

खुदाई में मिली दो सुरंग

बताया जा रहा है कि बड़े-बड़े प्राचीन गेट भी खुदाई के दौरान नजर आ रहे हैं. खुदाई को देखने आने वाली भीड़ को कंट्रोल करने के लिए मौके पर भारी पुलिस को तैनात किया गया था, जो भीड़ को संभालने और कानून व्यवस्था बनाए रखने में लगी हुई थी. बावली कुएं की खुदाई के दौरान ASI की टीम को दो सुरंगें मिली हैं, जो काफी पुरानी बताई जा रही है. साथ ही अंदर से प्राचीन इमारत भी मिली भी है.

मौके पर मौजूद रहीं SDM

शनिवार को ASI के सर्वे का दूसरा दिन था. इससे पहले शुक्रवार को टीम ने 9 घंटे तक सर्वे किया, जिसमें 5 धार्मिक स्थल और 19 कुंए की सर्वे शामिल था. जिस जगह खुदाई हो रही है वह एक रिहायशी इलाका है और यहीं प्राचीन धरोहर पर कब्जा किया हुआ था. सर्वे के दौरान SDM वंदना सिंह खुद भारी पुलिस बल के साथ मौजूद थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |