दिल्ली में संदिग्ध बांग्लादेशियों पर कार्रवाई, 175 की हुई पहचान, क्या होगा पुलिस का अगला एक्शन?

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया है. इस अभियान के तहत दिल्ली में अवैध रूप से रहने वाले बांग्लादेशियों की पहचान की जा रही है. हाल ही में पुलिस ने दिल्ली के आउटर इलाके में जांच की. घुसपैठियों की जांच का ये ऑपरेशन संयुक्त रूप से चलाया गया था, जिसमें दिल्ली पुलिस की कई इकाइयां शामिल थी.

राजधानी दिल्ली में अगली साल फरवरी में विधानसभी चुनाव होने वाले है. वहीं, दिल्ली की सुरक्षा को देखते हुए दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने दिल्ली पुलिस को बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ मुहिम चलाने के आदेश दिया है. दिल्ली पुलिस ने यह कार्रवाई तेज करते हुए 175 संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान की है, जो बिना किसी लीगल ड्यूमेंट के रह रहे थे. इन लोगों से पुलिस पूछताछ कर रही है. साथ ही इनके द्वारा दिखाए गए कागजातों की जांच और वेरिफिकेशन भी पुलिस करवा रही है.

175 लोग पाए गए संदिग्ध

पुलिस ने 175 संदिग्ध घुसपैठियों की पहचान आउटर दिल्ली के इलाके से एक-एक घर की जांच के बाद की है. पुलिस का अंदेशा कि इस इलाके में अभी और बांग्लादेशी घुसपैठियें छुपकर रह रहे हैं. पुलिस सभी की जांच कर रही है. घुसपैठियें की सघन जांच के लिए कई टीमों का गठन किया है, जिसमें डिस्ट्रिक्ट फाॅरन सेल और पुलिस की कई स्पेशल यूनिट शामिल हैं. दिल्ली पुलिस संदिग्धों के बताए गए मूल स्थानों की जानकारी स्थानीय पुलिस से ले रही है.

सीमापुरी में भी हो चुकी है कार्रवाई

दिल्ली पुलिस ने इससे पहले दिल्ली कालिंदी कुंज और सीमापुरी में भी बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ अभियान चलाया था. इस दौरान सीमापुरी में 32 संदिग्ध लोग पाए गए थे. जिनके कागजातों को लेकर पुलिस ने जांच के लिए भेज दिये थे. इसी फेहरिस्त में दिल्ली पुलिस पूरी दिल्ली के उन इलाकों की जांच कर रही है, जहां बांग्लादेशी घुसपैठियों के रहने की संभावना है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |