‘विलुप्त मंदिर खोजे जाएंगे…’ महाकुंभ में काशी के संतों की अखाड़ों के साथ होगी बैठक, होगा बड़ा ऐलान

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में अगले साल जनवरी में महाकुंभ मेले का आयोजन होने जा रहा है. इससे पहले काशी विद्वत परिषद की ओर से बड़ा ऐलान किया गया है. काशी विद्वत परिषद 17 जनवरी को सनातन संस्कृति के सभी मतों और सम्प्रदायों के प्रमुखों और अखाड़ा परिषद के साथ महाकुंभ में एक महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहा है. बैठक में काशी की गलियों में पौराणिक मंदिर जो किसी के मकान के अंदर हैं, छुपे हुए हैं या विलुप्त हो चुके हैं उन मंदिरों के बारे में बात होगी और उनकी मुक्ति के लिए अभियान चलाया जाएगा.

बैठक में उन मंदिरों को आवश्यकता अनुसार खरीदने की भी व्यवस्था के बारे में बात होगी. साथ ही जिनके नियंत्रण में ये मंदिर हैं उन लोगों से मंदिरों को स्वेच्छा से छोड़ने का आग्रह भी किया जाएगा. इसके लिए प्राचीन मंदिर मुक्ति कोष की स्थापना पर भी सहमति के प्रयास किए जाएंगे.

निरीक्षण के लिए भेजे जाएंगे प्रतिनिधि मंडल

काशी विद्वत परिषद काशी की गलियों में मिलने वाले मंदिरों के स्थलीय निरीक्षण के लिए भी प्रतिनिधि मंडल भेजने वाला है. ये प्रतिनिधिमंडल काशी खण्डोक्त मंदिरों की जानकारी जुटाएंगे. विद्वत परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री प्रोफेसर राम नारायण द्विवेदी ने कहा कि ऐसे मिलने वाले सभी मंदिरों की मुक्ति के हर संभव प्रयास किए जाएंगे. मंदिरों में पुजारियों की नियुक्ति से लेकर राग भोग की व्यवस्था भी विद्वत परिषद शास्त्र सम्मत तरीके से करेगा. मिलने वाले मंदिरों के जीर्णोद्धार और आवश्यकता पड़ने पर प्रतिमाओं और शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा भी श्री काशी विद्वत परिषद ही कराएगा.

सभी आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर होंगे शामिल

17 जनवरी को महाकुंभ में होने वाली बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष समेत सभी आचार्य महामंडलेश्वर और महामंडलेश्वर शामिल होंगे. इस दौरान शैव एवं वैष्णव दोनों ही मत के सभी सम्प्रदायों के प्रमुख भी इस बैठक में मौजूद रहेंगे. प्रयागराज में अगले साल 13 जनवरी से महाकुंभ मेला शुरू होगा और 26 फरवरी तक चलेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |