नए साल पर कैसा रहेगा लखनऊ, वाराणसी, अयोध्या समेत यूपी के शहरों का मौसम, कहां होगी बारिश?

उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में साल के आखिरी हफ्ते में बारिश होने की संभावना है. यूपी के कुछ इलाकों में दिन में तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहने की संभावना है. वहीं रात में तापमान के गिरने का सिलसिला जारी रहेगा. मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो से तीन दिनों में मौसम में कोई बड़े बदलाव होने के आसार नजर नहीं आ रहें है. हवा की स्पीड औसत गति से 1.5 किमी प्रति कम चल रही है. यही कारण है कि पहाड़ों से आ रही सर्द हवाओं का असर यूपी समेत कई राज्यों में ज्यादा पड़ नहीं पा रहा है.

हवा की गति धीमी होने की वजह से यूपी में शीतलहर चलने की संभावना कम हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, साल के आखिरी हफ्ते में मौसम का मिजाज बदल सकता है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में नोएडा समेत कई इलाकों में बारिश हो सकती है. बताया जा रहा है कि बंगाल की खाड़ी में मौसमी बदलाव हो रहे हैं. दिसंबर के आखिरी हफ्ते तक बंगाल की खाड़ी से उठकर बादल पश्चिमी यूपी तक पहुंच जाएंगे. यहां जोरदार बारिश की संभावना साल के आखिरी हफ्ते में जताई जा रही है.

नए साल पर कहां होगी बारिश?

पश्चिमी यूपी के शहर यानी नोएडा, मेरठ और गाजियाबाद में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है. बारिश की वजह से यूपी के इन इलाकों में ठंड के बढ़ने की संभावना है. यानी नए साल पर पश्चिमी यूपी के जिलों में कंपकपी बढ़ सकती है.

लखनऊ में कैसा रहेगा मौसम?

राजधानी लखनऊ और कानपुर में भी पहाड़ी राज्यों की बर्फबारी का असर देखने को मिलेगा. नए साल पर नवाबों की नगरी में कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना जताई गई है. यही नहीं, धुंध की वजह से भी लोगों को नए साल पर परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

पूर्वांचल में छाया रहेगा कोहरा

पूर्वांचल यानी बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, प्रतापगढ़, देवरिया और वाराणसी तक कोहरे की चादर दिख सकती है. ऐसे में नए साल का जश्न फीका रह सकता है. वर्तमान में दिल्ली-मुंबई समेत अन्य बड़े शहरों से यूपी को जाने वाली ट्रेनें कोहरे की वजह से लेट चल रही हैं. नए साल तक ये सिलसिला जारी रह सकता है.

एक्टिव हो रहा पश्चिमी विक्षोभ

ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि साल के आखिरी हफ्ते में यूपी में 3 किमी प्रति घंटे की रफ्तार हवाएं चलेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, दिसंबर के आखिरी हफ्ते में पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव रहेगा. इसका असर यूपी के कई इलाकों में दिखेगा. पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने की वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी होगी, जो कि उत्तर भारत के मैदानी इलाके में सर्दी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी.

ठंड के साथ बढ़ेगा प्रदूषण

साल के आखिरी हफ्ते में यूपी के लोगों को शीतलहर का प्रकोप झेलना पड़ सकता है. ऐसा अनुमान जताया जा रहा है कि ठंड के साथ प्रदूषण के स्तर में भी बढ़ोतरी होगी. दिल्ली से सटे इलाके में AQI 400 पार दर्ज किया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |