भरी मेट्रो में युवक को गिराकर दो बंदों ने बेरहमी से पीटा, Delhi Metro का नया वीडियो वायरल

एक वक्त था, जब लोग दिल्ली मेट्रो में रीलबाजों की ऊटपटांग हरकतों से काफी परेशान थे. लेकिन अब लगता है कि दिल्ली मेट्रो धीरे-धीरे मार-कुटाई करने का अड्डा बनती जा रही है. मेट्रो में आए दिन कुछ न कुछ भयानक देखने को मिलता है. हालांकि, अब जो वीडियो सामने आया है, उसे देखकर आपको पिटने वाले पर दया और तमाशबीनों पर जमकर गुस्सा आएगा.

वैसे, तेजी से वायरल हो रहा यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के किस रूट का है और इसे कब रिकॉर्ड किया गया है, इसकी जानकारी तो नहीं है, लेकिन यात्रियों से खचाखच भरे कोच में अगर किसी पर इस तरह से कोई हमला करता है तो यह बेहद शर्मनाक है.
वीडियो में आप देखेंगे कि दो कोच के बीच वाले हिस्से में एक युवक जमीन पर गिरा हुआ है और दो अन्य लोग उस पर बुरी तरह से लातों से पीट रहे हैं. हालांकि, जब लोग देखते हैं कि मामला कुछ ज्यादा ही सीरियस हो गया, तब उनमें से एक दो बीच-बचाव भी करने की कोशिश करते हैं. लेकिन इसके बाद भी नीली टी-शर्ट वाला शख्स युवक पर उछल-उछलकर पैरों से हमला करता रहता है.

दिल्ली मेट्रो में युवक की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

चौंका देने वाला यह वीडियो @gharkekalesh एक्स हैंडल से शेयर किया गया है, जिसे अब तक साढ़े तीन लाख बार देखा जा चुका है. वहीं, सैकड़ों लोगों ने कमेंट किया है.

एक यूजर ने व्यंग्य करते हुए लिखा, दिल्ली मेट्रो में आपका वेलकम है. दूसरे यूजर ने लिखा, मेट्रो वालों माइंड द गैप के साथ प्रिपेयर फॉर क्लेश भी लिखना शुरू कर दो. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, दिल्ली मेट्रो अब मारपीट का अड्डा बनती जा रही है. वहीं, कुछ यूजर्स ने तमाशबीन भीड़ पर भड़कते हुए पिटने वाले युवक के प्रति सांत्वना जाहिर की.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |