सुबह-सुबह संभल सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर पहुंचा बिजली विभाग, मीटर से लेकर एसी-पंखे तक की जांच, भारी फोर्स की तैनात

संभल में समाजवादी पार्टी के सांसद जिया उर रहमान बर्क के घर बिजली विभाग की टीम पहुंची है. बिजली विभाग की टीम मीटर रीडिंग ले रही है. इस दौरान उनके घर के बाहर भारी सुरक्षा बल तैनात है. बिजली विभाग की टीम उनके घर मीटर रीडिंग करने और एसी, पंखे और अन्य बिजली उपकरणों के लोड की जांच करने के लिए पहुंची है.

बिजली कनेक्शन में अनियमितता को लेकर संभल के सांसद जिया उर रहमान जांच के घेरे में आए हैं. बिजली विभाग ने उनके परिसर में बिजली के इस्तेमाल में अनियमितताओं को चिन्हित किया है. संभल के दीपासराय में 200 उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी की एफआईआर की गई है. संभल तहसील में बिजली उपभोक्ताओं पर 101 करोड़ का बकाया है.

मीटर रीडिंग लेन पहुंची बिजली विभाग की टीम

मामले की जानकारी देते हुए संभल के एडिशनल एसपी शिरिश चंद्रा ने कहा कि बिजली विभाग के द्वारा पुलिस बल की मांग की गई थी. जिसके संदर्भ में पर्याप्त पुलिस बल दिया गया है, जिससे किभी भी स्थिति से निपटा जा सके. बिजली विभाग की टीम जांच कर रही है. वहीं, संभल की एसडीएम बिजली चोरी को लेकर यह हमारा रेगुलर अभियान चल रहा है. पहले से इनपुट थे कि बिजली कनेक्शन का जो वैध तरीका होता है, उसे फॉलो नहीं किया गया है.

सांसद के परिसर में दो बिजली कनेक्शन

बिजली विभाग के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया था सांसद के परिसर में दो बिजली कनेक्शन हैं. एक कनेक्शन दो किलोवाट का है जो सांसद जियाउर रहमान के नाम पर है. दूसरा कनेक्शन भी दो किलोवाट का है जो उनके दादा शफीक-उर-रहमान बर्क के नाम है. उनके दादा की मृत्यु के बाद दूसरे कनेक्शन के नाम में कोई संशोधन नहीं कराया गया. अब हम इस कनेक्शन को सील कर रहे हैं.

उन्होंने सांसद के बिजली बल में विसंगतियों का भी दावा किया. उन्होंने कहा कि पिछले छह माह में सांसद के मीटर में लगातार शून्य यूनिट की खपत दिखाई गई है. एकमात्र अपवाद जून में था जब 13 यूनिट की खपत दर्ज की गई. जुलाई से नवंबर तक मीटर ने शून्य यूनिट की खपत दिखाई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |