कान खोलकर सुनो, यहां से दुकानें खाली करो… मंत्री का मीट के दुकानदारों को अल्टीमेटम

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भाजपा महानगर मंत्री सुनीता शर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह मुस्लिम दुकानदारों को हिंदू इलाके रामगंगा विहार से दुकानें खाली करने का अल्टीमेटम देती हुईं नजर आ रही हैं. इस वीडियो में भाजपा नेत्री हाथ मे माइक थामे लोगों की भीड़ के बीच उन मुस्लिम दुकानदारों को अल्टीमेटम देती हुई कैमरे में कैद हुईं, जिन्होंने सिविल लाइन क्षेत्र के राम गंगा विहार में नॉनवेज की दुकानें खोली हुई हैं

दरअसल ये वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब मौके पर एक मूर्ति लगाने का विरोध प्रदर्शन चल रहा था. तब मौके पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की भीड़ मौजूद थी. भाजपा नेत्री सुनीता शर्मा को वीडियो में कहते हुए सुना जा सकता है कि वह साफ तौर पर मुस्लिमों को हिंदू इलाकों में दुकान देने से मना कर रही हैं. इसके साथ ही ये भी कह रही हैं कि अगर कोई मुस्लिम इस एरिया में नॉनवेज की दुकान खोलता है तो उसके खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा.

धरना प्रदर्शन किया जाएगा

सुनीता शर्मा वीडियो में कहती हैं, “हिंदू इलाके में किसी भी मुस्लिम को नॉनवेज बिरयानी के लिए दुकान नहीं दी जाएंगी. उनके खिलाफ लगातार धरना प्रदर्शन किया जाएगा. सभी हिंदू संगठन मिलकर धरना करेंगे. इसके लिए चाहे हमे कुछ भी करना पड़े. मैं ताबड़तोड़ हमला करूंगी, चाहे कुछ भी हो जाए. यहां पर बिरयानी की दुकानें खोली जा रही हैं. हद हो गई, हिंदू एरिया में मुसलमान बिरयानी की दुकानें खोल रहे हैं.”

मंत्री ने दिया अल्टीमेटम

उन्होंने आगे कहा, “आज मंगल के दिन भी ये दुकानें खुली हुई हैं, जबकि मुख्यमंत्री योगी जी कहते हैं कि हिंदू एरिया में मीट की दुकानें नहीं खुलनी चाहिए.” वह आगे चेतावनी के साथ कहती हैं कि कान खोल कर सुन लो. यहां से ये दुकानें तुरंत खाली कर दो.” इस दौरान उनके आसपास और भी लोग जमा हैं, जो ‘भारत माता की जय’ के नारे लगा रहे हैं. ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |