केजरीवाल का बुजुर्गों के लिए चुनावी वादा, संजीवनी स्वास्थ्य योजना का किया ऐलान, मुफ्त होगा इलाज

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को बुजुर्गों के लिए ‘संजीवनी योजना’ का ऐलान किया है. केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर के आएगी. इसमें 60 साल के ज्यादा के उम्र के सभी नागरिकों का मुफ्त इलाज होगा. इसमें कोई लिमिट या श्रेणी नहीं है. दिल्ली में आम आदमी पार्टी के सरकार बनने के बाद यह योजना लागू होगी.

संजीवनी योजना का ऐलान करते हुए केजरीवाल ने कहा कि आज जो मैं बुजुर्गों के लिए स्कीम का एलान कर रहा हूं वो इतिहास में कभी नहीं हुआ. हम बुजुर्गों का बहुत सम्मान करते हैं. आपने देश को आगे बढ़ाने के लिए बहुत काम किया है. अब हमारी बारी है. केजरीवाल ने कहा कि हमने श्रवण कुमार से प्रेरित होकर बुर्जुगों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना की शुरुआत की. अभी तक तकरीबन 1 लाख बुजुर्ग इस योजना का लाभ उठा चुके हैं. देश के सभी तीर्थ स्थलों पर भेजा जाता है. सारा खर्चा दिल्ली सरकार उठाती है.

मुफ्त होगा इलाज, कोई लिमिट या श्रेणी नहीं

अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि जैसे जैसे उम्र बढ़ती है 100 बीमारियां घेर लेती है. फिक्र होती है कि इलाज कैसे करेंगे. कई बार बच्चे मां बाप का ख्याल नहीं रखते. जैसे लक्षण जी संजीवनी बूटी लेकर आए थे. वैसे ही दिल्ली में सरकार बनने के बाद बुर्जुगों के लिए दिल्ली सरकार संजीवनी योजना लेकर के आएगी. इसमें मुफ्त इलाज होगा. कोई लिमिट या श्रेणी नहीं है.

सरकार बनते ही लागू होगी यह योजना- केजरीवाल

दिल्ली के 60 साल के ऊपर के सभी बुजुर्गों को इस योजना का लाभ मिलेगा. योजना का लाभ लेने के लिए कोई कैप नहीं होगी. केजरीवाल ने कहा कि सरकार बनते ही आपके लिए ये योजना लेकर के आएंगे. जल्दी ही आपके घर पर रजिस्ट्रेशन शुरू होगी. आप बस अपना आशीर्वाद बनाए रखना. इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने पिछले हफ्ते महिला सम्मान योजना का ऐलान किया था. इसके तहत दिल्ली की 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये जबकि चुनाव जीतने के बाद 2100 रुपये मिलेंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |