झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज, JSSC ऑफिस का कर रहे थे घेराव; पुलिस ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

झारखंड की राजधानी रांची में जेएसएससी सीजीएल परीक्षा में अनियमितता का आरोप लगाकर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस ने जमकर लाठियां भांजी है. सोमवार को यहां छात्र झारखंड राज्य कर्मचारी आयोग के कार्यालय का घेराव करने जा रहे थे. छात्रों का कहना था कि परीक्षा में धांधली हुई है. इसलिए वह डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन का विरोध कर रहे थे. छात्रों के इस विरोध को देखते हुए जेएसएससी कार्यालय के बाहर 500 मीटर के परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी थी.

झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग ने इसी साल 21 और 22 सितंबर को सीजीएल की परीक्षा कराई थी. उस दौरान इंटरनेट बंद करा दिए गए थे. इसपर छात्रों ने ना केवल आपत्ति की थी, बल्कि धांधली होने का आरोप लगाते हुए खूब विरोध भी किया था. अब चूंकि आज से 20 दिसंबर तक आयोग ने कॉमन मेरिट लिस्ट से शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन शुरू किया है. इसलिए पहले से आशंका थी कि छात्र बवाल कर सकते हैं. ऐसे में पहले से पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है.

सीएम ने दिए सीआईडी जांच के आदेश

इसी बीच छात्र नारेबाजी करते हुए आयोग के दफ्तर की ओर बढ़ने लगे. ऐसे में पुलिस ने नामकुम बाजार के पास उन्हें रोक लिया. बावजूद इसके छात्र नहीं माने तो पुलिस ने लाठीचार्ज किया. जिसमें कई छात्र घायल बताए जा रहें हैं. इस दौरान पुलिस ने झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा(JLKM) के नेता देवेंद्रनाथ महतो समेत कई लोगों को हिरासत में भी लिया है. दूसरी ओर छात्रों के विरोध और माहौल को देखते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मामले में हस्तक्षेप किया है. उन्होंने मामले की जांच सीआईडी से कराने के आदेश दिए हैं.

आयोग के सचिव ने किया प्रेस कांफ्रेंस

इस संबंध में झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सचिव सुधीर गुप्ता ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है. उन्होंने बताया कि कॉमन मेरिट लिस्ट से शॉर्ट लिस्ट 2231 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 16 से 20 दिसंबर तक होना है. इसके लिए सभी को बुलाया गया है. इनमें से 2145 यानी 96% अभ्यर्थी झारखंड मूल के हैं. इनमें एसटी के लिए लगभग 30 फीसदी, एससी के लिए लगभग 12 फीसदी, अत्यन्त पिछड़ा के लिए 22 फीसदी और पिछड़ा वर्ग के लिए लगभग 19 प्रतिशत अभ्यर्थी शामिल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |