जयपुर का उत्कर्ष कोचिंग सेंटर सील, गैस रिसाव के बाद 10 छात्र हुए थे बेहोश

राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक कोचिंग संस्थान में गैस लीक के बाद कई छात्र बेहोश हो गए थे. अब इस मामले में ग्रेटर मेयर सौम्या गुर्जर ने कार्रवाई की है. उत्कर्ष कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग को सील कर दिया गया है. निगम की टीम, हादसा कैसे हुआ इसकी जांच कर रही है. कोचिंग सेंटर में कई खामियां निगम की टीम को मिली हैं.

मामला गोपालपुरा इलाके के रिद्धि सिद्धि चौराहे का है. उत्कर्ष कोचिंग सेंटर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब क्लासरूम में अचानक कुछ छात्र-छात्राएं बेहोश होने लगे. क्लासरूम के अंदर एक गंध सी फैल गई थी जिसकी वजह से 10 से ज्यादा छात्र-छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ गई. छात्र-छात्राओं की हालत को देखते हुए तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी गई. छात्र-छात्राओं को क्लासरूम में बाहर निकालकर पास के एक हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम करीब 6.45 बजे एक कोचिंग क्लास में बच्चे बैठे पढ़ रहे थे. अचानक एसी के अंदर गैस रिसाव हुआ और उसकी बदबू फैल गई. इसी बदबू की वजह से छात्र-छात्राओं की तबीयत बिगड़ने लगी. कोचिंग प्रबंधन ने तुरंत इस मामले की सूचना 108 को दी. 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी छात्र-छात्राओं को पास के ही एक निजि हॉस्पिटल में भर्ती किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |