गूंजे जय श्री राम-हनुमान के जयकारे, संभल में 30 साल बाद खुला हनुमान-शिव मंदिर

उत्तर प्रदेश के संभल में प्रशासन ने 30 सालों से बंद पड़े हनुमान और शिव मंदिर को फिर से खोल दिया है. यह मंदिर दीपा सराय में स्थित है, जहां पर 24 नवंबर को हिंसा हुई थी. यह मंदिर बीते तीन दशक से बंद था. मंदिर के दरवाजे खुलते ही परिसर जय श्री राम और जय हनुमान के नारे से गुंजायमान हो गया.

वहीं, संभल के सीओ अनुज कुमार चौधरी का कहना है कि हमें सूचना मिली थी कि इलाके में एक मंदिर पर अतिक्रमण किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस की एक टीम पहुंची और मौके का जायजा लिया. यहां एक मंदिर मिला, जिसे पुलिस प्रशासन ने खोला है. मंदिर की साफ-सफाई पुलिस की टीम ने की है.

#WATCH | Sambhal, UP: Sambhal CO Anuj Kumar Chaudhary says, "We had received information that a temple in the area was being encroached upon. When we inspected the spot, we found a temple there." https://t.co/APfTv9dpg8 pic.twitter.com/ZhVpqR4or7

30 साल से मंदिर बंद था

यहां के स्थानीय निवासी ने बताया कि यह मंदिर बीते 30 साल से बंद था. इसकी वजह ये थी कि यहां कोई आता नहीं था. पुजारी भी मंदिर में नहीं टिक पाता था. एक बुजुर्ग ने बताया कि मंदिर हमारे पूर्वजों का था. लेकिन सालों पहले यहां से हिंदू परिवार पलायन कर गए. इसी वजह से मंदिर में ताला लगाना पड़ा. बुजुर्ग ने कहा कि मंदिर में ताला हमारे भतीजे ने ही लगाया था.

इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से मंदिर का ताला खुलवाया है. मंदिर के अंदर काफी धूल जमा था, जिसे साफ करवाया गया है. प्रशासन ने इस मंदिर में हिंदू समुदाय को पूजा-अर्चना करने की अनुमति दे दी है. वहीं, एहतियातन मंदिर के बाहर भारी पुलिसबल की तैनाती कर दी गई है. अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है. वहीं,मंदिर खुलने से हिंदू समुदाय में हर्ष की लहर दौड़ गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Mandideep LPG Raid: मंडीदीप में गैस एजेंसी पर प्रशासन का छापा, 200 से अधिक अवैध सिलेंडर बरामद; लाइसेंस निरस्त करने की तैयारी     |     Monalisa Marriage Controversy: ‘वायरल गर्ल’ मोनालिसा की उम्र पर सनोज मिश्रा का बड़ा खुलासा, क्या नाबालिग है अभिनेत्री? मुस्लिम युवक से निकाह पर विवाद तेज     |     मुरैना में ‘मुन्नाभाई’ का भंडाफोड़! मैरिज गार्डन में चल रहा था अवैध अस्पताल; बिना डिग्री मरीजों का इलाज कर रहा था बरेली का युवक, गिरफ्तार     |     CM Mohan Yadav Katni Visit: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कटनी को दी ₹243 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, बरही में उमड़ा जनसैलाब     |     छतरपुर में दबंगों की हैवानियत! दलित युवक को जूतों से पीटा, बचाने आई मां-बहन को भी नहीं बख्शा; लहूलुहान परिवार न्याय की गुहार में     |     बालाघाट के जंगलों में 2 भालुओं की संदिग्ध मौत! शिकार या कुछ और? क्या वन्यजीवों की बढ़ती तादाद ही बन रही है उनकी जान की दुश्मन?     |     “जेन जी को कोई कंट्रोल नहीं कर सकता, लेकिन…”—आचार्य प्रशांत ने युवाओं को दिखाया आईना; बताया भीतर छिपा है कौन सा बड़ा खतरा?     |     Bus Depot Fire: बस डिपो में भयंकर आग का तांडव, 3 बसें जलकर खाक; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर, जानें क्या है ताजा हालात?     |     तेलंगाना की ‘लेडी अघोरी’ बनीं सबसे युवा महामंडलेश्वर! 18 भाषाओं का ज्ञान और सालों की तंत्र साधना; जानें कौन हैं ये रहस्यमयी सन्यासिनी?     |     शराब की एक बोतल के लिए ‘कातिल’ बना पड़ोसी! जबलपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या; गाली-गलौज के बाद खौफनाक अंजाम, आरोपी गिरफ्तार     |