शाजापुर थाना सलसलाई पुलिस को मिली सफलता, आरोपीयों के कब्जे से चोरी की गई जल मोटर जप्त कर तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार

शाजापुर थाना सलसलाई पुलिस को मिली सफलता, आरोपीयों के कब्जे से चोरी की गई जल मोटर जप्त कर तीन आरोपीयों को किया गिरफ्तार

पुलिस थाना सलसलाई को फरियादी दीपसिंह पिता रतन सिंह धनगर निवासी ग्राम बाड़ीगांव के खेत पर कुए में रखी पानी की मोटर किमती 25,000 रू को चुराकर ले जाने वाले आरोपीयों जितेन्द्र गुर्जर, सुनिल गुर्जर तथा दिनेश कलेसरिया निवासीगण ग्राम बाड़ीगांव से बरामद करने में सफलता प्राप्त हुई है ।

घटना विवरणः- दिनांक 28.11.24 को फरियादी दीपसिंह धनगर निवासी बाड़ीगांव ने थाना सलसलाई पर आकर रिपोर्ट किया कि दिनांक 18.01.24 को मैं अपने खेत में गया था तब मैने शाम को मेरे कुएं मे लगी हुई पानी की मोटर को देखा था बाद अगले दिन सुबह मैं अपने खेत पर गया तो देखा की मेरे खेत मे कुए पर लगी हुई पानी की मोटर किमती 25,000 रू निर्धारित स्थान पर नहीं थी, कोई अज्ञात चोर मेरे कुए में रखी पानी की मोटर रात्री में चुरा कर ले गया है। जिसकी तलाश करता रहा नही मिलने पर रिपोर्ट करने आया हूं। रिपोर्ट पर थाना सलसलाई पर अपराध कमांक 333/2024 धारा 379 बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री यशपाल सिंह राजपूत, प्रभारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय, बैरछा, श्री त्रिलोकचंद पवांर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सलसलाई निरी. जनकसिंह रावत द्वारा पुलिस टीम जिसमें का. रमेशचन्द्र चैहान, आर. दीपक साहु, आर. सुरेश दांगी, आर. नितेश सेन व आर. अरूण की पुलिस टीम बनाई गई। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान आरोपी जितेन्द्र गुर्जर, सुनिल गुर्जर तथा दिनेश कलेसरिया निवासीगण ग्राम बाड़ीगांव पर संदेह होने पर उक्त आरोपियों पर नजर रखते हुए दिनांक 12/12/2024 को शाम के समय आरोपी जितेन्द्र पिता भोनेसिंह गुर्जर, सुनिल पिता बाबुलाल गुर्जर तथा दिनेश पिता नारायणसिंह कलेसरिया निवासीगण ग्राम बाड़ीगांव को घेराबंदी कर बस स्टेण्ड़ के पास चैराहे से पकड़ा गया। जिससे अपराध में चोरी गई पानी की मोटर किमती 25,000 रू के बारे में पुछताछ कर जप्त की गई एवं उक्त आरोपीगण जितेन्द्र पिता भोनेसिंह गुर्जर उम्र 24 साल सुनिल पिता बाबुलाल गुर्जर उम्र 20 साल तथा दिनेश पिता नारायणसिंह कलेसरिया उम्र 23 साल निवासीगण ग्राम बाड़ीगांव से अन्य चोरी के अपराधों में पुछताछ की जा रही है। आरोपीयों को जल्द ही माननीय न्यायालय में पेश किया जावेगा।

*उक्त कार्यवाही में निरी. जनक सिहं रावत, का.सउनि रमेशचन्द्र चैहान, आर. दीपक साहु, आर. सुरेश दांगी, आर.अरूण वर्मा व आर.चा. विष्णु दांगी की सराहनीय भूमिका रही।*

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का ‘ग्रोथ इंजन’! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव; जानें क्या है पूरा मास्टरप्लान     |     दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ‘आपत्तिजनक नारा’ लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने की कोशिश पर पुलिस का बड़ा एक्शन     |     सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में ‘तूफान’ जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पहाड़ों के लिए जारी की बड़ी चेतावनी     |     आगरा में ‘जहरीली गैस’ का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की तरफ भागे लोग; सांस लेना हुआ दूभर     |     Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से कूदकर बचे 40 यात्री, बड़ी लापरवाही आई सामने     |     कश्मीर में VIP सुरक्षा पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप्रूफ घेरे में रहेंगे नेता, कमांडो तैनात     |     ईरान की ‘हिट लिस्ट’ में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिया में डिजिटल ब्लैकआउट का खतरा!     |     दिल्ली में ‘Zero’ बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बंद हो जाएगा मुफ्त लाभ?     |     दिल्ली बॉर्डर पर एंट्री अब होगी महंगी! ट्रकों को 2600 की जगह देने होंगे 4000 रुपये; कमर्शियल वाहनों पर सरकार का बड़ा फैसला     |     ईरान जंग में ट्रंप की बड़ी हार! पुतिन के सामने झुकने पर मजबूर हुआ अमेरिका; रूस को दी ऐसी राहत कि पूरी दुनिया रह गई हैरान     |