जमीनी विवादों का निराकरण मोबाइल कोर्ट लगाकर करें, एसडीओपी भी रहेंगे मौजूद संबल योजना का आवेदन मौके पर ही ऑनलाइन किया, अब मिलेगा लाभ मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत, दो आवेदकों को दी पांच एवं दस हजार की सहायता कलेक्टर की अध्यक्षता में जनसुनवाई आयोजित

–
#श्योपुर/कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जनसुनवाई के दौरान जमीन संबंधी विवादों का निराकरण करने के संबंध में सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि सप्ताह में दो दिन निश्चित कर ग्रामों में पहुंचकर मोबाइल कोर्ट लगाई जाए तथा भूमि एवं अतिक्रमण से संबंधित विवादों का मौके पर ही निराकरण कराया जाए। इस दौरान संबंधित अनुभाग क्षेत्र के एसडीओपी भी उपस्थित रहेंगे। इस संबंध में उन्होंने एसडीओपी की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पुलिस अधीक्षक श्री वीरेंद्र जैन को पत्र लिखे जाने के निर्देश भी दिए।

जनसुनवाई के दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अतेन्द्र सिंह गुर्जर, एसडीएम श्री मनोज गढवाल, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, श्री वायएस तोमर, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। जनसुनवाई के दौरान कुल 174 आवेदन प्राप्त हुए।

संबल योजना का आवेदन मौके पर ही ऑनलाइन किया, अब मिलेगा लाभ

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में बालिका सुश्री अंतिमा आर्य निवासी वार्ड 13 के आवेदन पर मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना अंतर्गत लाभ प्रदान करने के लिए जन सुनवाई के दौरान ही प्रकरण को ऑनलाइन किया गया। इस संबंध में बालिका ने आवेदन प्रस्तुत किया कि उसके पिता की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है इसके उपरांत मां स्व. श्रीमति गीता बाई की मृत्यु भी हो गई है। मां का नाम संबल योजना के तहत पंजीकृत था। लेकिन योजना के तहत अभी तक लाभ नहीं मिला है। इस पर कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा तत्काल ही प्रकरण को ऑनलाइन कराया गया जिस पर एक-दो दिन में ईपीओ भी जारी हो जाएगा और शीघ्र ही राज्य स्तर से दो लाख रू की राशि बैंक खाते के माध्यम से प्राप्त होगी।

इसी प्रकार ग्राम चैनपुरा बगवाज निवासी श्रीमति लक्ष्मी बैरवा का संबल योजना प्रकरण भी तत्काल ही ऑनलाइन करने की कार्यवाही की गई। संबल प्रभारी श्रीमति सारिका पाटीदार ने बताया कि इस प्रकरण में महिला को कल बुधवार को अंत्येष्टि सहायता राशि के रूप में पांच हजार रूपये पंचायत सचिव द्वारा प्रदान किए जाएंगे।

मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत,

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा जनसुनवाई के दौरान ग्राम नयागांव लाखा निवासी श्रीमति भरोसी बाई बैरवा के आवेदन पर दिए गए निर्देशों के क्रम में सामाजिक न्याय विभाग द्वारा मौके पर ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन स्वीकृत की गई। कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा आवेदक महिला श्रीमति भरोसी बाई को मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन का स्वीकृति पत्र प्रदान किया गया। अब महिला को 600 रू प्रतिमाह की राशि पेंशन के रूप में मिलेगी।

जंगली सुअर के हमले में घायल आदिवासी को दस हजार की सहायता

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने जनसुनवाई के दौरान जंगली सुअर के हमले में घायल ग्राम हांसलपुर निवासी श्री रूपचंद आदिवासी को रेडक्रॉस के माध्यम से दस हजार रूपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया। आवेदक का वर्तमान में जिला चिकित्सालय उपचार चल रहा है।
ग्वालियर भेजकर उपचार कराने के निर्देश, पांच हजार की सहायता भी दी

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा ग्राम टर्राकलां निवासी श्री कमलेश आदिवासी के पैर का उपचार ग्वालियर चिकित्सालय में कराये जाने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिए साथ ही आवेदक श्री कमलेश को पांच हजार रूपये की सहायता राशि का चेक भी प्रदान किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्री कमलेश को ग्वालियर मेडिकल कॉलेज में उपचार के लिए एंबुलेन्स के माध्यम से भेजा जाए तथा पैर की हड्डी का ऑपरेशन कराया जाए।

भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही करने के निर्देश

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा ग्राम सरदारों का टपरा सोईंकला निवासी श्रीमति हरजीत कौर के आवेदन पर एसडीएम श्री मनोज गढवाल को निर्देश दिए कि मामले में बच्चों को बुलाकर समझाइश दी जाए अन्यथा की स्थिति में भरण-पोषण अधिनियम के तहत कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। महिला श्रीमति हरजीत कौर ने बताया कि पति की मृत्यु के बाद बच्चों के द्वारा उसकी देखभाल नहीं की जा रही है और भरण-पोषण भी नहीं किया जा रहा है।

पुलिस की मौजूदगी में आज ही सीमांकन कराने के निर्देश

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा राजस्थान के इटावा निवासी श्री नारायण मीणा के आवेदन पर एसडीएम एवं नायब तहसीलदार प्रेमसर को निर्देश दिए कि आज ही पुलिस की मौजूदगी में भूमि का सीमांकन कराया जाए। आवेदक द्वारा बताया गया था कि प्रेमसर एवं ननावद के बीच में उसकी लगभग दस बीघा जमीन है जिसमें से एक बीघा भूमि पर कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री कन्याल द्वारा अधिकारियों को निर्देश देते हुए पटवारी को भी मोबाइल पर आज ही सीमांकन की कार्यवाही कराने हेतु निर्देशित किया गया।

प्रतिभावान धनवंति को रोजगार से जोड़ने के निर्देश

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा प्रतिभावान युवती सुश्री धनवंति बैरवा निवासी वार्ड 08 को रोजगार से जोड़ने के निर्देश दिए गए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिम जाति कल्याण श्री लालजीराम मीणा को निर्देश दिए कि युवती को छात्रावास में नियम एवं योग्यता अनुसार ट्यूटर के पद पर रखा जा सकता है। दिव्यांग युवती सुश्री धनवंति ने बताया कि वह हिंदी स्टेनोग्राफर के साथ ही बीएड की डिग्री किए हुए है। वर्तमान में उसे सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ मिल रहा है।
–
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |