मारना विराट को था, मारा गया सुनील… दिल्ली के फर्श बाजार हत्याकांड में नया खुलासा, हाशिम बाबा गैंग पर मर्डर का शक

दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में हुए मर्डर का शक पुलिस को गैंगस्टर हाशिम बाबा गैंग पर है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, तिहाड़ जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर और लॉरेंस के करीबी हाशिम बाबा की गैंग ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया है.

पुलिस की मानें तो शूटर्स विराट नाम के शख्स को मारने आए थे, लेकिन गलती से सुनील जैन को मार दिया. दोनों शूटर पर कई आपराधिक मुकदमें पहले से दर्ज हैं. दोनों शूटर यमुनापार के रहने वाले हैं, जो लंबे वक्त से हाशिम बाबा गैंग से जुड़े हुए हैं. जहीर और गोलू नाम के शूटर्स पर हत्याकांड का शक है. जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी हो सकती है. हत्याकांड में 9 mm और 7.61 mm पिस्टल का इस्तेमाल किया गया था.

पुलिस तफ्तीश के मुताबिक, दिवाली में हुए डबल मर्डर का बदला लेने आए बदमाशों ने गलती सुनील जैन का मर्डर कर दिया. तफ्तीश में पता चला है की बीती दिवाली के दिन 31 अक्टूबर को फर्श बाजार थाना इलाके में एक चाचा भतीजा आकाश शर्मा और ऋषभ की हत्या हुई थी. हत्याकांड में एक नाबालिग को भी दिल्ली पुलिस ने पकड़ा था, नाबालिग के पिता का नाम भी विराट है. ऐसे में पुलिस को पूरा शक है कि नाबालिग के पिता विराट का मर्डर करने आए हाशिम बाबा गैंग के दोनों बदमाशों ने गलत फहमी में सुनील जैन का मर्डर किया है.

बहरहाल सीसीटीवी कैमरों की मदद से शूटरों की पहचान हो गई है. दोनों की बहुत जल्द गिरफ्तारी कर ली जाएगी. जिस समय सुनील जैन की हत्या की गई थी उस दौरान उनके साथ सुमिन नाम का शख्स भी उनकी स्कूटी पर ही था. अब सुमित ने पुलिस को जो बताया है उसने सभी को हैरान कर दिया है. सुमित को बताया है कि हत्या वाले दिन दो आरोपी नीले रंग की अपाची बाइक से आए थे. सुमित और सुनील के पास पहुंचने के बाद बाइक पर बैठे एक बदमाश ने पूछा था कि तुम दोनों में से विराट किसका नाम है. इसके बाद सुमित ने बदमाशों को बताया था कि उनमें से कोई विराट नहीं है.

सुमित का कहना है कि इसके बाद ही बदमाशों ने सुनील को गोली मार दी और वहां से फायरिंग करते हुए भाग गए. पुलिस के अनुसार बदमाशों ने कारोबारी सुनील को चार गोली मारी थी.इस फायरिंग में सुनील की मौत हो गई थी. सुनील बर्तन का व्यापार करते थे.

यमुना स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में सैर के लिए गए थे सुनील

शाहदरा डीएसपी ने इस हत्याकांड को लेकर बताया था घटना उस समय हुई थी जब शनिवार की सुबह बर्तन कारोबारी सुनील अपने साथी सुमित के साथ यमुना स्पोर्ट कॉम्पलेक्स में सैर करने के लिए गए थे. इसी दौरान उनके ऊपर फायरिंग की गई. इस घटना को लेकर दिल्ली पुलिस के पास पीसीआर कॉल आई थी. बाद में जांच में पता चला था कि उन्हें बाइक पर आए दो बदमाशों ने गोली मारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |