छोटे सरकार हत्याकांड: इनामी शूटर समेत 6 आरोपी गिरफ्तार… पटना STF की बड़ी कामयाबी

बिहार के वैशाली जिले में पुलिस और पटना STF ने मिलकर छोटे सरकार हत्याकांड के आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. दानापुर कोर्ट में हुए अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार हत्याकांड में ये सभी आरोपी हैं. इसमें मुख्य आरोपी मिथलेश कुमार भी शामिल है जिस पर 50 हजार रुपये का इनाम था. एसटीएफ ने स्थानीय पुलिस के साथ संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए ये कामयाबी हासिल की है.

दरअसल, 15 दिसंबर 2023 को दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. घटना के बाद पुलिस ने मिथलेश कुमार पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा था.

शादी समारोह में आना पड़ा भारी

सूचना मिली थी कि मिथलेश कुमार किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए वैशाली जिले में आया हुआ है. इस दौरान वहां जमकर फायरिंग भी की गई थी. इस सूचना के आधार पर वैशाली DIU की टीम, वैशाली थानाध्यक्ष और STF की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की योजना बनाई. जैसे ही घेराबंदी की खबर अपराधियों को मिली, वे कार में सवार होकर भागने लगे.

वाहन में लगा था पुलिस का जाली स्टिकर

गिरफ्तार किए गए अपराधियों के पास से 7 मोबाइल, एक राउटर, दो XUV वाहन और एक जाली सिमकार्ड बरामद किया गया. पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधी व्हाट्सएप कॉलिंग के माध्यम से बातचीत करते थे, जो बरामद किए गए हैं. वाहन पर पुलिस का स्टिकर लगा था, जिसको लेकर पुलिस ने अलग से FIR दर्ज किया है.

मामले पर पुलिस का बयान

वैशाली के एसपी हर किशोर राय ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य अपराधी मिथलेश कुमार दानापुर कोर्ट में छोटे सरकार की हत्या में शामिल था और फरार था. मिथलेश कुमार पर हत्या और लूट समेत एक दर्जन से अधिक मामलों में आरोप हैं.

गिरफ्तार किए गए अपराधियों में मुजफ्फरपुर जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर नवादा गांव निवासी मिथलेश कुमार, सरैया थाना क्षेत्र के कोल्हुआ निवासी रोशन कुमार, सदर थाना क्षेत्र के अल्कापुरी निवासी पवन कुमार, जैतपुर नवादा के दीपक कुमार, सदर थाना क्षेत्र के पताही निवासी मनीष कुमार और बरुराज थाना क्षेत्र के धरमपुर निवासी रोशन कुमार मिश्रा शामिल हैं.

कबुलनामे में शूटरों ने किया खुलासा

गिरफ्तार शूटरों ने कबूल किया कि उन्हें छोटे सरकार की हत्या के लिए सुपारी मिली थी. सुपारी के पैसे मिथलेश कुमार के जरिए दिए गए थे. छोटे सरकार के खिलाफ हत्या समेत कई अपराधिक मामले पहले से दर्ज थे.

छोटे सरकार की हत्या दानापुर कोर्ट में पेशी के दौरान दिनदहाड़े परिसर में ही की गई थी. घटना के समय पुलिस ने हत्या में शामिल शूटर समरजीत कुमार उर्फ सैम और तहसील जलाल उर्फ एड्डी को पकड़ा था. दोनों गोबसाही प्रभात नगर मोहल्ले के निवासी बताए जा रहे हैं.सभी अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |