शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर निकले किसान, हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज अलर्ट

पंजाब और हरियाणा के किसान शंभू बॉर्डर से दिल्ली की ओर निकल चुके हैं.पंजाब के 101 किसानों का एक जत्था आज दिल्ली की तरफ कूच कर रहा है. इसको लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. शुक्रवार को किसानों ने राष्ट्रीय राजधानी की ओर अपना मार्च पुलिस के लाठीचार्ज के बाद स्थगित कर दिया था. शनिवार को भी अपनी मांगों के समर्थन में किसान शंभू बॉर्डर पर डटे रहे और आंदोलन जारी रखा.

शंभू बॉर्डर पर हरियाणा पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्सेज की किसानों को रोकने की पूरी तैयारी है और हाईवे पर भी पुलिस नाके पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं. जत्थे में जाने वाले किसानों ने कहा कि वो शांतिपूर्ण तरीके से पैदल ही आगे जाना चाहते हैं और पुलिस उन पर जो भी कार्रवाई करेगी उसका वो सामना करेंगे.

किसानों को दिल्ली जाने से रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े उपाय किए गए हैं. मजबूती के साथ बॉर्डर पर बैरिकेडिंग की गई है, जिससे प्रदर्शनकारी दिल्ली की ओर कूच न कर सकें. इसके साथ ही सड़कों पर लोहे की कीलें भी लगाई गई हैं. इस बीच, हरियाणा सरकार की ओर से अंबाला जिले के 11 गांवों में बल्क एसएमएस सेवा के साथ-साथ मोबाइल इंटरनेट को निलंबित करने का आदेश दिया गया है. यह निलंबन नौ दिसंबर तक लागू रहेगा.

किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने शनिवार एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि वे लोग बातचीत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन अभी तक बातचीत का न तो कोई संदेश मिला है और न ही कोई न्यौता ही मिला है.

किसान रविवार को करेंगे दिल्ली कूच

उन्होंने पुष्टि की कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने 8 दिसंबर को शांतिपूर्ण तरीके से 101 किसानों के साथ मार्च फिर से शुरू करने का फैसला किया है

शुक्रवार को किसानों ने दिल्ली की ओर अपना मार्च शुरू किया था, लेकिन हरियाणा के अंबाला जिले में शंभू सीमा पर सुरक्षा बलों की ओर से आंसू गैस और प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जहां बीएनएसएस की धारा 163 लागू की गई थी. धारा 163 के तहत, पांच या अधिक लोगों का गैरकानूनी रूप से इकट्ठा होना प्रतिबंधित था.

शुक्रवार को किसानों ने मार्च कर दिया था स्थगित

पंढेर ने कहा कि हरियाणा के सुरक्षाकर्मियों द्वारा आंसू गैस के गोले दागे जाने के कारण 16 किसानों के घायल होने और उनमें से एक के सुनने की क्षमता चली जाने के बाद मार्च को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था

मार्च में शामिल किसानों के अलावा एक अन्य किसान नेता जगजीत सिंह दल्लेवाल खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन कर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं. किसानों ने दावा किया कि दल्लेवाल का आठ किलोग्राम वजन कम हो गया है.

दिल्ली कूच का किसानों का चौथा प्रयास

8 दिसंबर को फिर से किसान दिल्ली की ओर कूच करने की तैयारी कर रहे हैं. यह किसानों का दिल्ली कूच का चौथा प्रयास होगा. इससे पहले 13 फरवरी और 21 फरवरी को किसानों ने ट्रॉलियों और ट्रैक्टर के साथ दिल्ली चलो मार्च निकालने की कोशिश की थी, लेकिन वे सफल नहीं हुए थे और पुलिस के साथ उनकी झड़प हुई थी. उसके बाद किसानों ने मार्च को रोक दिया गया था.

जानें क्या हैं किसानों की मांगें

किसानों ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी, 2020-21 में पिछले विरोध प्रदर्शन के दौरान मारे गए किसानों के परिवारों को मुआवजा की मांग कर रहे हैं. इसके साथ ही किसान संगठन 2021 के लखीमपुर खीरी हिंसा के पीड़ितों के लिए “न्याय” की भी गुहार लगा रहे हैं.

किसान संगठनों की मांग है कि किसानों और खेत मजदूरों के लिए पेंशन लागू किए जाएं और बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं करने की भी मांग किसान संगठनों की ओर से की जा रही है. भूमि अधिग्रहण नियम को लेकर भी किसान संगठनों ने आपत्ति जताई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |