फडणवीस, शिंदे और पवार ने ली महाराष्ट्र के विशेष सत्र में विधायक की शपथ, 9 दिसंबर को होगा स्पीकर का चुनाव

महाराष्ट्र में नई विधानसभा का गठन हो गया है. नवगठित 288 सदस्यों वाली इस विधानसभा में तीन दिनों का विशेष सत्र 7 दिसंबर शनिवार को शुरू हो गया. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा सत्र के पहले दिन सदन के सदस्य के रूप में शपथ ली. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने भी विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली.

दोपहर 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हो गई. इसके होने के तुरंत बाद विधानसभा के प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर ने तीनों नेताओं को विधायक के रूप में शपथ दिलाई.नई सरकार में चुने गए प्रोटेम स्पीकर कालिदास कोलंबकर आज नवनिर्वाचित विधायकों को उनके पद की शपथ दिलाएंगे. प्रोटम स्पीकर बीजेपी के वरिष्ठ विधायक हैं. राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने उन्हें प्रोटेम स्पीकर यानी अस्थायी अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई.

हमारे विधायक शपथ नहीं लेंगे

शिवसेना UBT नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि आज हमने फैसला किया है कि हमारे जीते हुए विधायक शपथ नहीं लेंगे. अगर यह जनता का जनादेश होता तो लोग खुश होते और जश्न मनाते, लेकिन इस जीत का कहीं भी लोगों ने जश्न नहीं मनाया. हमें चुनाव में इस्तेमाल हुए ईवीएम पर संदेह है.

सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं प्रोटेम स्पीकर

कालिदास कोलंबकर महाराष्ट्र विधानसभा के सबसे वरिष्ठ सदस्य भी हैं. वो 9 बार विधायक भी रह चुके हैं. मुंबई की वडाला सीट कालिदास कोलंबकर विधायक हैं. ये सीट इनका ही गढ़ रही है. विधानसभा की कार्यवाही का संचालन भी प्रोटेम स्पीकर के द्वारा ही किया जा रहा है. महाराष्ट्र में 20 नवंबर को विधानसभा चुनाव हुए थे. चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को घोषित किए गए थे. विधानसभा के स्थायी स्पीकर का चुनाव 9 दिसंबर को किया जाएगा. विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत 16 दिसंबर को शुरू होगी.

इसमें बीजेपी, शिवसेना और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महायुति गठबंधन ने 288 में से 230 सीट पर शानदार जीत दर्ज की थी. महाराष्ट्र की गठित नई सरकार में देवेंद्र फडणवीस ने मुख्यमंत्री, एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने उपमुख्यमंत्री के रूप में पांच दिसंबर को शपथ ली. महाराष्ट्र में गठित नई सरकार 15 वीं विधानसभा का हिस्सा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |