अडानी मुद्दे पर आज फिर संसद में हंगामा, संविधान की कॉपी के साथ राहुल-प्रियंका का प्रदर्शन

अडानी मुद्दे पर आज फिर संसद में हंगामा हुआ. विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में संविधान की कॉपी लेकर विरोध प्रदर्शन किया. इस विरोध प्रदर्शन में राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी वाड्रा भी शामिल थे. विपक्षी सांसद मुंह पर काला मास्क लगाकर विरोध प्रदर्शन किया. कल भी इस मुद्दे पर संसद में हंगामा हुआ था. विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में ब्लैक जैकेट पहनकर विरोध प्रदर्शन किया था.

प्रियंका गांधी ने कहा कि चर्चा की है तो मांग कर रहे हैं. वो जवाहरलाल नेहरू जी को और इंदिरा जी को देशद्रोही कह सकते हैं, तो राहुल जी को कह रहे हैं तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है. मुझे मेरे भाई पर गर्व है. वो देश में 8 हजार किलोमीटर की यात्रा देश की एकता के लिए किए हैं, जिसमें 4 हजार किलोमीटर पैदल यात्रा है.

विपक्षी दलों ने ब्लैक जैकेट पहनकर किया था प्रदर्शन

कल यानी गुरुवार को भी संसद के दोनों सदनों में जमकर हंगामा हुआ था. कांग्रेस सांसदों ने गुरुवार को संसद परिसर में ब्लैक जैकेट पहनकर प्रदर्शन किया था. इस जैकेट के पीछे लिखा था, ‘मोदी अडानी एक हैं.’ इस विरोध में राहुल और प्रियंका दोनों शामिल थे. राहुल गांधी ने लोकसभा में कहा कि मोदी जी कभी अडानी की जांच नहीं करवा सकते क्योंकि ये उनकी खुद की जांच होगी. मोदी और अडानी एक हैं.

अडानी मुद्दे पर संयुक्त संसदीय जांच की मांग

शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी दल अडानी के मुद्दे पर चर्चा की मांग कर रहे हैं. संसद परिसर में इस मुद्दे पर करीब रोज ही विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. विपक्षी दल दोनों सदनों में अडानी मुद्दे पर चर्चा की मांग करते हैं, इस पर हंगामा होता है फिर संसद की कार्यवाही स्थगित कर दी जाती है. पिछले कुछ दिनों से यही हो रहा है. विपक्षी दलों ने इस मुद्दे पर संयुक्त संसदीय जांच की मांग की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |