नहीं रही राधिका… 5 साल तक लड़ी जिंदगी की जंग; झगड़े में सिर में लगी थी चोट; घरवाले बोले- ये मर्डर है

उत्तर प्रदेश के इटावा से एक अजीब मामला सामने आया है, जहां पांच साल पहले मारपीट में एक युवती राधिका बुरी तरह से घायल हो गई थी, जिसकी अब इलाज के दौरान मौत हो गई. परिवार ने पड़ोसियों पर हत्या का आरोप लगाया है. उन्होंने राधिका का शव रखकर हंगामा किया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे. परिवार को आश्वासन देकर पुलिस ने युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और परिवार वालों को शांत करवाया.

दरअसल थाना सैफई क्षेत्र के रहने वाले शिवराम ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ पांच साल पहले मुकदमा दर्ज कराया था. इसमें कहा गया था कि 13 जून 2019 रात 10 बजे पत्नी कमलेश और 20 वर्षीय बेटी मृतक राधिका के साथ घर में सो रहा था. तभी गांव के ही आमिर, अखिलेश, प्रेमी और विकास छत के रास्ते से मेरे घर में घुस आए. गाली गलौज करते हुए मारपीट की, जिसमें मेरे और बेटी के सिर में चोट आई थीं. यह मामला कोर्ट में चल रहा है. हमले में घायल बेटी का इलाज सैफई मेडिकल उसके बाद दिल्ली एम्स में चला, जहां उसके सिर का ऑपरेशन किया गया था. तभी से लगातार उसका इलाज चल रहा था.

सिर पर हथियार से हमला

चार दिन पहले हालत बिगड़ने पर उसको सैफई मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया था. इलाज के दौरान मंगलवार रात दो बजे राधिका की मौत हो गई. पिता ने बताया कि बेटी के सिर में धारदार हथियार से हमला किया गया था, जिससे वह लंबे समय से बीमार चल रही थी. मृतका की मां कमलेश देवी ने आरोपियों पर हत्या का आरोप लगाया है. गांव में शव लेकर परिजनों ने हंगामा किया.

इलाज के दौरान हो गई मौत

सूचना पर सीओ सैफई पहुप सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा फोर्स के साथ गांव में पहुंचे. परिवार को समझाकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. उन्होंने युवती के परिवार वालों को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और उन्हें शांत किया. सीओ पहुप सिंह ने बताया पांच साल पहले मारपीट का मामला दर्ज किया गया था. इसमें युवती घायल हुई थी, जो बीमार चल रही थी. अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजन अस्पताल से शव को घर ले गए. अब आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |