पुलिस ने 34 किसानों को किया गिरफ्तार, धरना देने जा रहे थे नोएडा

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में किसानों के खिलाफ पुलिस ने एक्शन लिया है. जानकारी के मुताबिक, 34 किसानों को गिरफ्तार किया गया है. ये किसान बिना अनुमति के धरने पर बैठने के लिए जीरो प्वाइंट से नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल की ओर निकले थे.

वहीं, ग्रेटर नोएडा में एहतियात के तौर पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. किसानों ने 2 दिसंबर को नोएडा के राष्ट्रीय दलित प्रेरणा स्थल पर धरना-प्रदर्शन किया था. इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया और साइट को खाली करा लिया.

दलित प्रेरणा स्थल जाने पर अड़े किसान

संयुक्त किसान मोर्चा के सभी किसान दलित प्रेरणा स्थल से मंगलवार को हुई किसानों की गिरफ्तारी और अपनी मांगों को लेकर ग्रेटर नोएडा के जीरो प्वाइंट पर फ्लाईओवर के नीचे प्रदर्शन पर बैठे हैं. बुधवार रात भी किसान धरने पर थे. किसान दलित प्रेरणा स्थल पर जाने के लिए अड़े हुए हैं और वहीं पर अपना धरना प्रदर्शन करने की बात कह रहे हैं.

कुछ किसानों को किया गया था रिहा

नोएडा में दलित प्रेरणा स्थल पर शांति भंग करने के लिए गिरफ्तार किए गए संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं को पुलिस ने बुधवार शाम को रिहा कर दिया. पुलिस ने मंगलवार शाम को करीब 160 लोगों की गिरफ्तार किया था. हालांकि कई बुजुर्ग, महिलाओं और बीमार लोगों को जेल के गेट से मुचलके पर ही छोड़ दिया गया था.

किसान नेता अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं और जेल से रिहा होने के बाद कई प्रदर्शनकारी यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर जारी किसान पंचायत में शामिल हुए थे, जहां सभी ने धरना प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया.

किसान नेता सुनील फौजी ने बताया कि नोएडा के दलित प्रेरणा स्थल पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे 160 से ज्यादा किसानों को मंगलवार को नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, जिनमें से 123 किसानों को पुलिस ने गौतमबुद्ध नगर की लुक्सर जेल में भेज दिया था. उन्होंने बताया कि कुछ किसानों को मुचलके पर छोड़ा गया था, जिनमें महिलाएं भी शामिल हैं.

संसद में भी उठा मुद्दा

कांग्रेस सहित कुछ अन्य विपक्षी दलों ने किसानों के मुद्दे पर बुधवार को राज्यसभा में सरकार को घेरा. कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार ने एमएसपी बढ़ाने का अपना वादा पूरा नहीं किया है और इस वजह से किसानों को फिर से आंदोलन करना पड़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने किसानों से किए गए अन्य वादों को भी पूरा नहीं किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |