दारू पीकर इतना टल्ली हो गया कुत्ता, लगा शराबियों की तरह चलने

आपने दारू के नशे में चूर लोगों को अक्सर सड़कों पर गिरते-पड़ते हुए देखा होगा, लेकिन क्या हो जब कोई जानवर पीकर टल्ली हो जाए और शराबियों की तरह लड़खड़ाकर चलने लगे. फिलहाल, कुत्ते से जुड़े ऐसे ही एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाया हुआ है, जिसे देखकर पब्लिक की हंसी भी छूट रही है और उस पर तरस भी आ रहा है. वीडियो में कुत्ते को बिल्कुल इंसानों की तरह नशे में लड़खड़ाते हुए चलते दिखाया गया है.

वायरल हो रहे वीडियो में दिखाया गया है कि घरवाले कुछ समय के लिए पालतू कुत्ते को छोड़कर बाहर क्या गए, पीठ पीछे उसने शराब की बोतल से थोड़ी दारू गटक ली. इसके बाद कुत्ते का जो हाल हुआ, उसे देखकर लोगों की हंसी छूट गई. वीडियो में आप देखेंगे की दारू पीने से डॉगी की हालत इतनी ज्यादा बिगड़ गई कि वह ठीक से दो कदम चल भी नहीं पा रहा था.

कुत्ते की हालत को फिल्माते हुए उसकी मालकिन फर्श पर पड़ी शराब की एक बोतल को दिखाते हुए कहती है, ये आधी भरी हुई थी अब खाली है. वहीं, किचन के काउंटर टॉप पर वोदका की एक बोतल गिरी हुई मिली, जिसका ढक्कन खुला हुआ था. महिला का कहना था कि कुत्ते ने शायद इसे भी पिया है. इसके बाद वह बड़े प्यार से अपने पालतू कुत्ते को पुचकारती है, तो वह शराबियों की तरह लड़खड़ाकर चलने लगता है.

इस वीडियो को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट एक्स पर @crazyclips_ नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. यूजर ने कैप्शन में लिखा है, लो भैया, अब कुत्ते भी दारू पीने लगे हैं? खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट को 22 लाख बार देखा जा चुका है, जबकि कमेंट सेक्शन मजेदार टिप्पणियों से भर गया है.

एक यूजर ने कमेंट किया, मैं तो उसकी चाल पर फिदा हो गया. एकदम बेवड़े की माफिक चल रहा था. दूसरे यूजर का कहना है, डॉगी को हैंगओवर हो गया. तीसरे यूजर ने लिखा, इसमें कुत्ते की कोई गलती नहीं है. मालिक बुरा है, उसने जहां-तहां शराब की बोतलें छोड़ी थीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

वैशाली में पुश्तैनी जमीन विवाद के बाद खौफनाक कदम: एक ही परिवार के तीन सदस्यों की जहर खाने से मौत     |     रांची की होटवार जेल में विचाराधीन कैदी के साथ अमानवीयता, जबरन नशीला पदार्थ पिलाकर सामूहिक कुकर्म— जेल अधीक्षक समेत 19 पर केस     |     शेयर बाजार में भारी गिरावट: सेंसेक्स 600 अंक टूटा, निवेशकों को शुरुआती मिनटों में ही लाखों करोड़ का नुकसान     |     पुराना स्मार्टफोन चलाने में हो गया है स्लो? जानिए फोन के धीमा होने की असली वजह और सुधारने के आसान तरीके     |     भारत के खिलाफ टिम साइफर्ट ने रचा इतिहास, वनडे क्रिकेट में 27 साल पुराना रिकॉर्ड किया ध्वस्त     |     एनवीडिया के सीईओ जेनसन हुआंग से जुड़े विवाद से चीन की बढ़ी मुश्किलें, एआई चिप्स की सप्लाई पर मंडराया संकट     |     पुणे में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े: सीएनजी 99 रुपए किलो पहुंची, घरेलू गैस भी हुई महंगी     |     दिल्ली-बिहार छठ पूजा विशेष बस सेवा शुरू, किराए में भारी छूट— रेलवे ने भी चलाईं स्पेशल ट्रेनें     |     छठ पूजा 2026: जानिए गैस चूल्हे की बजाय हमेशा मिट्टी के नए चूल्हे पर ही क्यों बनाया जाता है प्रसाद?     |     देश के 13 राज्यों और 3 केंद्रशासित प्रदेशों में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, 11 दिसंबर तक दर्ज कराएं आपत्तियां     |