बीच सड़क पर आया ‘खलनायक’, राहगीरों के सामने फोड़ा बम; तलाश में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कानपुर में खौफ दिखाने के लिए अपराधी ने एक युवक के घर के सामने बमबाजी की. इसका वीडियो भी सामने आया है. बम फूटते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई. पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लेते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है. शुरुआती जांच में मामला मामूली विवाद का निकला है. आरोपी का नाम खलनायक बताया जा रहा है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है. जिस युवक के घर के सामने बमबाजी की गई हो उससे आरोपी की बाइक में टक्कर लगने से विवाद हुआ था.

घटना कानपुर के कर्रही बाजार इलाके की है. भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम घटना होने पर अफरा तफरी मच गई. बमबाजी का एक वीडियो भी सामने आया. बर्रा पुलिस के मुताबिक, घटना संज्ञान में आई है. इसकी और पड़ताल करके आगे की कार्रवाई की जाएगी. घटना का वीडियो बुधवार से वायरल हो रहा है, जबकि घटना मंगलवार की बताई जा रही है.

बाइक टकराने पर हुई मारपीट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बीच सड़क पर बम फोड़ने वाला अपराधी किस्म का एक युवक है, जो कि खलनायक नाम से इलाके में चर्चित है. जानकारी के मुताबिक, आरोपी की बाइक इलाके में रहने वाले एक दूसरे युवक की मोटरसाइकिल से भारत गैस एजेंसी के पास आपस में टकरा गई. टक्कर मामूली थी. उसके बाद भी दबंग और युवक में मारपीट हो गई.इलाकाई लोगों ने किसी तरह से समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया. खलनायक मौके से चला तो गया मगर थोड़ी देर बाद वो वापस लौटा.

बम फूटते ही मची अफरा-तफरी

उसने दूसरे युवक के घर के बाहर बीच सड़क बमबाजी की. उस दौरान वहां पर बच्चों से लेकर बुजुर्ग महिलाएं गुजर रहीं थीं. उनके बीच अफरा तफरी के बाद भगदड़ मच गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. पुलिस का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है और वीडियो की जांच कराई जा रही है. जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी. बम किस प्रकार का था इसकी जांच भी हो रही है. साथ ही खलनायक नाम वाले युवक का असली नाम क्या है और उसकी क्या क्रिमिनल हिस्ट्री है इसकी जांच भी हो रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |