महंगे शौक पति को पड़े भारी, पत्नी ने कोर्ट में दिखाई फोटो, जज साहब ने बढ़ा दिया मेंटेनेंस

राष्ट्रीय राजधानी में एक शख्स की लाइफस्टाइल ने उसकी भरी अदालत ने पोल खोल दी. दिल्ली हाईकोर्ट में एक महिला गुजारा भत्ते की शिकायत लेकर पहुंची. उसका आरोप था कि अलग होने के बाद पति उसे कम गुजारा भत्ता देता है. जबकि, खुद वो लग्जरी लाइफ जीता है. महिला साथ में कई ऐसे सबूत भी लाई जिसमें पति लग्जरी लाइफ के मजे लेता दिखा. इस पर हाईकोर्ट ने मामूली कमाई का दावा करने वाले पति को ज्यादा गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया.

कोर्ट में जस्टिस अमित महाजन की बेंच ने कहा कि महिला ने जो भी तस्वीर दिखाई है वो पति की वास्तविक आय का खुलासा नहीं करता है. हालांकि बेंच ने युवक से सवाल किया कि जब महंगी कार का इस्तेमाल और महंगे होटल में खाना खा सकते हो तो उचित गुजारा भत्ता देने में आनाकानी क्यों?

कोर्ट ने दिया जवाब

अमित महाजन की बेंच ने शख्स से कहा कि महिला को भरण पोषण देने का मतलब केवल जीवित रहना ही नहीं है. महिला को पति से अलग होने के बाद उसी तरह रहने का अधिकार है जैसे वह अपने पति के साथ रहती थी. साथ ही कहा कि गुजारा भत्ता मांगने का यह मतलब न निकाला जाए कि वह भीख मांग रही है बल्कि ये उसका कानूनी और नैतिक अधिकार है, जो उसे मिलना चाहिए. इसके अलावा बेंच ने पति की वास्तविक आय का भी पता लगाने के निर्देश दिए है.

अब देना होगा इतना गुजारा भत्ता

कोर्ट ने पति को पत्नी के गुजारा भत्ता को 16 हजार से बढ़ाकर 25 हजार रुपये देने का आदेश दिया है. बेंच ने फैसले में कहा कि 2019 में फैमिली कोर्ट ने महिला के लिए 16 हजार रुपये महीने का अंतरिम गुजारा भत्ता तय किया था, लेकिन अब पति को महिला को हर महीने 25 हजार रुपये देने होंगे. शख्स महंगी कार से घूमता है महंगे होटलों में खाना और पिता के बड़े कारोबार में हिस्सेदारी है. हालांकि जब अलग रह रही पत्नी को भरण-पोषण देने की बारी आई तो खुद को एक कमीशन एजेंट बता मामूली रकम कमाने वाला व्यक्ति बताया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |