दिल्ली का हाल फिर बेहाल, राहत के बाद फिर खराब हुई हवा, जानें कितना पहुंचा AQI

दिल्ली में प्रदूषण कम होने का नाम नहीं ले रहा है, जहां एक दिन थोड़ी राहत मिलती है और फिर वही हाल हो जाता है. दिल्ली के हवा में जहां कल, सोमवार को थोड़ा सुधार हुआ, तो वहीं आज यानी मंगलवार को फिर AQI में बढ़ोतरी देखी गई. सोमवार को दिल्ली का AQI 273 था. वहीं आज, मंगलवार को फिर से दिल्ली का AQI 307 पहुंच गया है. ऐसे में दिल्ली की हवा में जहर घुलना बंद नहीं हो रहा है.

दिल्ली के कई इलाकों में अभी भी लगातार 300 के पार AQI चल रहा है. इनमें दिल्ली के व्यस्त इलाकों के साथ-साथ कई इलाकों के नाम शामिल हैं, जैसे- शहादरा का 311 AQI, लोनी का 328 AQI, जहांगीरपुरी का 331 AQI, नरेला का 313 AQI, मदर डेयरी का 308 AQI, सोनिया विहार का 331 AQI, अलीपुर का 302 AQI है. यह ऐसे इलाके हैं, जहां पर AQI कम होने का नाम नहीं ले रहा है. इन 7 इलाकों में AQI हमेशा 300 के पार ही रहता है.

कितना है दिल्ली का तापमान?

इसके अलावा कई जगहों का AQI 200 के पार भी है, लेकिन बहुत कम इलाके ऐसे हैं जहां का AQI 200 से कम हो. रिपोर्ट के मुताबिक आज, 3 दिसंबर को दिल्ली का सुबह का तापमान 24.54 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं दिन का पूर्वानुमान कम से कम तापमान 13.05 डिग्री सेल्सियस रहेगा और ज्यादा से ज्यादा 27.77 डिग्री सेल्सियस होने की आशंका जताई गई है.

अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

वहीं कल 4 दिसंबर, बुधवार को दिल्ली में कम से कम 19.68 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं अधिकतम तापमान 27.18 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. यानी कल मौसम साफ रहेगा. ऐसे में आप कहीं भी घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं. दिल्ली में अगले तीन दिन मौसम साफ रहने का पूर्वामान है, लेकिन उसके बाद हल्के बादल छाने की आशंका है. हालांकि इसके बाद फिर से दिल्ली का मौसम साफ होने की संभावना जताई गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |