एक ही मंडप पर दुल्हन बनकर बैठी थीं दो बहनें, ऐसा क्या हुआ कि बुलानी पड़ गई पुलिस…

हरियाणा में नूंह में दो सगी बहनों की शादी इन दिनों खूब सुर्खियों में है. शादी से ठीक पहले दोनों दुल्हनों को जब अपने होने वाले दूल्हों की करतूत का पता चला तो उन्होंने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया. कारण पूछने पर बोलीं- हम शराबी दूल्हों से शादी नहीं करेंगी. यह सुनकर हर कोई हैरान रह गया. बारातियों और घरातियों में इस बात को लेकर खूब बहसबाजी हुई. पुलिस को भी बुलाना पड़ गया.

पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी. हंगामे को शांत करवाया. फिर दोनों दुल्हनों से भी बात की. दुल्हनों ने पुलिस को बताया- हमारे दूल्हों ने शराब पी हुई है. हम नहीं चाहतीं कि ऐसे घर में हम बहू बनकर जाएं, जहां शराबी लोग हों. पुलिस ने भी फिर दोनों बहनों के फैसले का समर्थन किया. इसके बाद दोनों बारातों को वापस भेज दिया गया. दोनों बहनों के इस फैसले की हर किसी ने तारीफ की.

मामला तावड़ू इलाके का है. यहां जौरासी गांव में रहने वाली दो सगी बहनों की 1 नवंबर को शादी थी. दोनों बहनों की शादी एक ही दिन रखी गई थी. उनका रिश्ता गुरुग्राम के सुखराली क्षेत्र में रहने वाले दो युवकों के साथ तय हुई थी. गाजे बाजे के साथ दोनों दूल्हे बारात लेकर दुल्हनों के घर पहुंचे. उनकी अच्छे से खातिरदारी की गई. वरमाल की रस्म भी सही से हो गई. फिर जब दोनों दुल्हनों को मंडप पर लाया गया तो उन्हें किसी ने बताया कि दूल्हे दो शराब पी रहे हैं.

‘शराबियों से नहीं करेंगी शादी’

दुल्हनों ने जैसे ही यह बात सुनी, मंडप से खड़ी हो गईं. उन्होंने कहा कि हम ये शादी नहीं करेंगी. यह सुनकर सभी दंग रह गए. दुल्हनों ने कहा- हमारे माता-पिता तभी गुजर गए थे जब हम दोनों छोटी थीं. भैया हमारी शादी करवा रहे हैं. लेकिन यहां हमें जिनके साथ आगे का जीवन व्यतीत करना है, वो तो शराबी हैं. शादी वाले दिन भी शराब पीकर झूम रहे हैं. ऐसे में हमारा उनके साथ क्या भविष्य होगा खुद ही सोच लीजिए. दुल्हनों की बात सुनकर बाराती उन्हें मनाने में लग गए.

हवाई फायरिंग का भी आरोप

जब दुल्हनें नहीं मानी तो घरातियों और बारातियों में बहसबाजी शुरू हो गई. दुल्हन पक्ष ने आरोप लगाया कि बारातियों ने दबाव बनाने के लिए हवाई फायरिंग भी की. इस बीच किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी. फिर पुलिस ने आकर पहले हंगामे को शांत करवाया. दुल्हनों ने पुलिस को भी पूरी बात बताई. फिर इसके बाद बारातियों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ा. दोनों बहनों के इस फैसले की हर कोई तारीफ कर रहा है. दुल्हनों के भाई ने कहा- बेशक शादी में जितना भी खर्च हुआ है, लेकिन मैं भी अपनी बहनों का समर्थन करता हूं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |