संभल जाने के लिए तैयार बैठे थे कांग्रेस के नेता, तभी पहुंच गई पुलिस, थमा दिया नोटिस

संभल में सियासी संग्राम जारी है. आज यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कई नेता संभल जाने वाले थे लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें नोटिस थमाया है. लखनऊ पुलिस ने यह नोटिस अजय राय को भेजा है. इसमें कहा गया है कि हिंसा प्रभावित संभल का दौरा न करें. जिले में शांति और सांप्रदायिक संवेदनशीलता को ध्यान में रखें और सहयोग करें. साथ ही अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को भी स्थगित कर दें ताकि जिला प्रशासन के आदेश का पालन हो सके. बीएनएसएस की धारा 163 का उल्लंघन नहीं करें.

हम गांधीवादी तरीके से संभल जाने का प्रयास करेंगे- अजय राय

लखनऊ पुलिस के नोटिस पर अजय राय ने कहा कि इन्होंने 163 का नोटिस दिया है और कहा है कि वहां जाने से अव्यवस्था होगी. हम अव्यवस्था नहीं चाहते. हम चाहते हैं कि वहां शांति बहाली हो और जो अत्याचार और अन्याय हुआ है, पुलिस के द्वारा और इनके सरकार के द्वारा, हम अपने नेताओं को अवगत कराएं. जनता को बताएंगे. ये नोटिस जारी कर रहे हैं और हम गांधीवादी तरीके से वहां जाने का प्रयास करेंगे. उससे पीछे नहीं हटेंगे.

पुलिस ने सपा डेलिगेशन को भी नहीं जाने दिया

इससे पहले पुलिस ने सपा डेलिगेशन को संभल जाने से रोक दिया था. पुलिस ने यूपी सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल को हाउस अरेस्ट कर लिया था. इसके अलावा चार सांसदों को भी बॉर्डर पर रोक दिया था. दरअसल, जिला प्रशासन ने संभल में धारा 163 लगा रखी है. संभल के डीएम ने कहा है कि कोई भी बाहरी व्यक्ति, कोई सामाजिक संगठन या जनप्रतिनिधि जनपद की सीमा में सक्षम अधिकारी की अनुमति के बिना 10 दिसंबर तक प्रवेश नहीं करेगा.

संभल हिंसा में चार की मौत, 25 से ज्यादा घायल

संभल में कोर्ट के आदेश पर 19 नवंबर को जामा मस्जिद के पहली बार किए गए सर्वे के बाद से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है. अदालत ने यह आदेश जिस याचिका पर दिया था, उसमें दावा किया गया है कि जिस जगह पर जामा मस्जिद है वहां पहले कभी हरिहर मंदिर था. संभल में 24 नवंबर को मस्जिद का दोबारा सर्वे किए जाने के दौरान हिंसा भड़क उठी थी. इस हिंसा चार लोगों की मौत हो गई थी और 25 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. इसके बाद से संभल पर सियासी संग्राम जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |