आज किसानों का दिल्ली कूच… नोएडा में लगा भारी जाम, इन रास्तों से बचकर निकलें

दिल्ली में एक बार फिर किसानों का जमावड़ा होने वाला है. किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने वाले हैं. किसानों के दिल्ली मार्च की सूचना पर दिल्ली पुलिस के साथ गौतमबुद्ध नगर पुलिस अलर्ट हो गई. इसी के साथ दिल्ली बॉर्डर पर चेकिंग शुरू हो गई. गौतमबुद्ध नगर से दिल्ली जाने वाले सभी मार्गों पर बैरियर लगाया गया है, जिससे जाम की स्थिति बन गई है. गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने इस परिस्थिति को देखते हुए वाहन चालकों के लिए एडवाइजरी जारी की थी.

गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर की ओर से जारी इस एडवाइजरी में कहा गया कि दिल्ली बॉर्डर पर ट्रैफिक प्रेशर बढ़ने की स्थिति में कई सड़कों पर रूट डायवर्जन किया जाएगा. इस दौरान जाम एवं अन्य समस्याओं से बचने के लिए लोग मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं. पुलिस के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली की ओर जाने वाले तथा सिरसा से परीचौक के रास्ते सूरजपुर जाने वाले मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन बंद रहेगा.

ऐसे निकलेंगे वाहन

इन दोनों ही सड़कों पर किसी तरह के मालवाहक वाहनों की आवाजाही नहीं है. इसी प्रकार चिल्ला बॉर्डर से ग्रेटर-नोएडा की ओर जाने वाले वाहनों को सैक्टर 14ए फ्लाई ओवर से गोलचक्कर चौक सैक्टर 15 के रास्ते संदीप पेपर मिल चौक होते हुए झुण्डपुरा चौक से निकाला जा रहा है. इसी प्रकार डीएनडी बॉर्डर से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को फिल्मसिटी फ्लाईओवर से सैक्टर 18 एलीवेटेड के रास्ते निकाला जा रहा है. कालिन्दी बॉर्डर दिल्ली से नोएडा की ओर आने वाले वाहन महामाया फ्लाई ओवर के रास्ते सैक्टर 37 होते हुए गन्तव्य की ओर रवाना हो सकेंगे.

दिल्ली जाने का ये होगा रास्ता

ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जाने वाले वाहनों को चरखा गोलचक्कर से कालिन्दी कुंज के रास्ते निकाला जाएगा. इसी प्रकार हाजीपुर अण्डरपास से कालिन्दी कुंज की ओर जा सकेंगे. वहीं सेक्टर 51 से सेक्टर 60 होते हुए मॉडल टाउन होकर भी दिल्ली जाने का रास्ता खुला रहेगा. पुलिस की एडवाइजरी के मुताबिक यमुना एक्सप्रेस-वे के रास्ते दिल्ली जाने वाला वाहनों को जेवर टोल से खुर्जा की ओर डायवर्ट किया जाएगा. ये वाहन जहांगीरपुर होकर आगे जाएंगे.

एक ये भी होगा दिल्ली जाने का रास्ता

गौतमबुद्ध नगर पुलिस के मुताबिक पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से उतरकर दिल्ली जाने वाले वाहनों को सिरसा में नहीं उतरने दिया जाएगा. बल्कि ये वाहन दादरी होते हुए डासना के रास्ते अपने गंतव्य को जाएंगे. हालांकि इस दौरान आपातकालीन वाहनों को डायवर्जन के दौरान भी सुरक्षित गन्तव्य की ओर भेजने की पूरी व्यवस्था होगी. इसके बावजूद यदि किसी वाहन चालक को परेशानी होती है तो वह ट्रैफिक पुलिस के हेल्प लाइन नम्बर 9971009001 पर संपर्क कर सकता है.

50 हजार से अधिक किसान

जानकारी के मुताबिक किसानों के इस दिल्ली मार्च में संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 10 से अधिक किसान संगठन शामिल हो रहे हैं. इस दौरान मार्च में किसानों की संख्या 50 हजार से अधिक हो सकती है. किसानों का लक्ष्य संसद का घेराव करना है. इसके लिए किसान सोमवार को नोएडा के महामाया फ्लाईओवर के पास दोपहर 12 बजे तक एकत्र होंगे और यहीं से दिल्ली कूच करेंगे. फिलहाल यह सभी किसान बीते चार दिनों से यमुना प्राधिकरण के सामने धरने पर बैठे हैं.

फिर ऑनलाइन मोड हुए स्कूल

अभी दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण को देखते हुए सभी स्कूलों में पढ़ाई ऑनलाइन की गई थी. अभी भी दिल्ली एनसीआर के ज्यादातर स्कूल हाईब्रिड मोड पर संचालित हो रहे हैं. इसी बीच किसानों के दिल्ली कूच की खबर के बाद एक बार फिर से नोएडा के सभी स्कूलों को ऑनलाइन मोड पर कर दिया गया है. इन स्कूलों में सोमवार को छात्रों की पढ़ाई ऑनलाइन होगी. इसी तरह की व्यवस्था गाजियाबाद के भी कई स्कूलों में की गई है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |