हरदोई में फायरिंग का Video वायरल, बवाल की कहानी में ट्विस्ट; पुलिस ने बताई सच्चाई

उत्तर प्रदेश के हरदोई का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो में हमलावर एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों की पहचान कराई जा रही है. हालांकि इस बवाल को लेकर कहानी में ट्विस्ट है, जिसकी जांच की जा रही है. पुलिस ने इस वीडियो को पहली नजर में देखकर पुराना बताया.

दरअसल हरदोई जिले के हरपालपुर थाना क्षेत्र के करसा गांव में तालाब के कब्जेदारी के विवाद में दो पक्षों ने एक दूसरे पर असलहे से लैस होकर हमला कर दिया था, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में बंदूक और तमंचे से एक दूसरे पर फायरिंग की जा रही है. हालांकि इस घटना को पुलिस की ओर से पुरानी बताई जा रही है.

पहले गिरफ्तार हुए थे 3 आरोपी

मौजूदा थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस पूरे मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जिसमें पूर्व में मुलजिमों की गिरफ्तारी भी हुई थी. दो तमंचा फायर करने वालों को जेल भेजा गया था और आरोपियों से असलहे की रिकवरी की गई थी. इसके साथ ही तीन आरोपियों का शांति भंग के तहत चालान किया गया था, लेकिन उसी घटना का वीडियो अब वायरल करने के पीछे पुलिस किसी शरारती तत्व की साजिश होने की आशंका जता रही है. पुलिस के मुताबिक किसी ने इस वीडियो को वायरल करके शरारत की है. मामले की जांच की जा रही है और वीडियो संज्ञान में है.

वीडियो पर हरकत में आई पुलिस

हरदोई के अपर पुलिस अधीक्षक मार्तंड सिंह ने बताया कि बंदूक और तमंचे से फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हरपालपुर थाना अध्यक्ष ने वीडियो की जांच कर इसे पुराना बताया है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे मामले की जांच और कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए गए हैं. हरपालपुर पुलिस की ओर से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की जांच जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

CG Assembly Clash: क्या है ‘जी राम जी’ ऐप विवाद? विधानसभा में मनरेगा भुगतान पर हंगामा, बघेल-साय सरकार के बीच तीखी नोकझोंक     |     Janakpur News: मनेंद्रगढ़ के जनकपुर में सफाई व्यवस्था चरमराई, पार्षदों ने शुरू की भूख हड़ताल; नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर सवाल     |     CG Assembly News: चातुरी नंद के सवाल पर सदन में हंगामा, भूपेश बघेल के आरोपों पर मंत्री का पलटवार; विधानसभा की कार्यवाही हुई बाधित     |     Bundelkhand Express Update: ग्वालियर से बनारस तक का सफर होगा हाईटेक, बुंदेलखंड एक्सप्रेस में लगेंगे आधुनिक LHB कोच; जानें नई सुविधाएं     |     MP Road Accident News: मध्य प्रदेश में सड़क हादसों का तांडव, हाईकोर्ट ने 9 विभागों से मांगा जवाब; 41 मौतों के डेली एवरेज पर जताई कड़ी नाराजगी     |     Jabalpur Crime: प्रॉपर्टी विवाद में पिता को बनाया बंदी, नशा मुक्ति केंद्र की आड़ में बेटे का खौफनाक खेल; जबलपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई     |     Ratlam Measles Death: रतलाम में खसरे से मासूम की मौत, स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही आई सामने; 5 दिन बाद दी जानकारी, अलर्ट जारी     |     ईरान-इजरायल जंग की ‘आंच’ में जला बुंदेलखंड का स्वाद! 100 साल पुराने जायके पर मंडराया संकट; जानें कैसे आपके किचन तक पहुँचा युद्ध का असर     |     Panna Water Crisis: पन्ना में गहराया पानी का संकट, खराब पड़े हैंडपंपों ने बढ़ाई मुसीबत; सरकारी फाइलों में कैद ‘नल जल योजना’     |     Scindia Warns FDDI MD: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने FDDI प्रमुख को दिए कड़े निर्देश, इन 2 प्रोजेक्ट्स के लिए तय की समयसीमा; लापरवाही पर जताई नाराजगी     |