छत्तीसगढ़ के मुलुगु में जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, सर्च अभियान जारी

छत्तीसगढ़ के मुलुगु जिले में रविवार को नक्सलियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है. मुठभेड़ में सात नक्सली ढेर हो गए. सुरक्षाबलों को मौके से भारी मात्रा में कारतूस और हथियार बरामद हुए हैं. बताया जा रहा है कि मरने वालों में माओवादियों का एक प्रमुख नेता भी शामिल है. पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

एक अधिकारी ने बताया कि इथुरुनगरम के चालपाका के पास वन क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने सर्च अभियान चलाया. इसी दौरान सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए नक्सली फायरिंग करने लगे. ऐसे में जवानों को भी जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी. मुठभेड़ में सात नक्सलियों को गोली लगी और उनकी मौत हो गई. इलाके में अब भी जवानों की टीमें नक्सलियों की तलाश में जुटी हैं.

नक्सलियों की हुई पहचान

एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए नक्सलियों में से कुछ की पहचान हो गई है. इनमें कुरसम मंगू उर्फ बदरू TSCM ( तेलंगाना स्टेट कमेटी मेंबर) है. यह तेलंगाना और छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती इलाकों में काफी एक्टिव था. यह काफी समय से नक्सली गतिविधी में संलिप्त था. इसके अलावा मृतकों में मधु (डिविजनल कमेटी मेंबर), ​​​​​मुचाकी देवल (एरिया कमेटी मेंबर), कामेश पार्टी (सदस्य) और जयसिंग (पार्टी सदस्य), किशोर (पार्टी सदस्य) शामिल हैं.

जंगल में छिपे थे नक्सली

अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी सूचना मिली थी कि छत्तीसगढ़-तेलंगाना के चालपाका के पास वन क्षेत्र में कुछ संदिग्ध नक्सली छिपे हुए हैं. इसके बाद सुरक्षाबलों की टीम ने एरिया को घेर लिया और नक्सलियों को सरेंडर करने को कहा. लेकिन नक्सली जवान पर ही फायरिंग करने लगे. यहीं वजह था कि जवानों को भी गोली चलानी पड़ी.

इससे पहले छत्तीसगढ़ के सुकमा में बीते शुक्रवार को मुठभेड़ में जवानों ने 10 नक्सलियों को ढेर कर दिया था. इस दौरान मौके से AK-47, SLR सहित अन्य हथियार भी बरामद हुए थे. नवंबर में ही कांकेर में जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ नें पांच नक्सली मारे गए थे, जिनमें 2 महिलाएं भी शामिल थीं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |