बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे मनीष सिसोदिया, बोले- यहां आकर अहंकार-डर सब विलीन हो गए

दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम और बिहार के राज्यपाल विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन किए. मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि आज सुबह बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर अपनी धर्मपत्नी और परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे थे. वहीं दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी बाबा महाकाल के दर्शन किए. दोनों ही बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए.

बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने के बाद उन्होंने चांदी द्वार से भगवान का पूजन अर्चन किया. उसके बाद नंदी हॉल में पहुंचकर नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना भी कही. बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद बिहार के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने महाकाल के मंदिर की दर्शन व्यवस्था की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि अब तक में कई मंदिरों में दर्शन करने जा चुका हूं लेकिन महाकालेश्वर मंदिर एक ऐसा मंदिर है, जहां पर कहीं भी गंदगी नजर नहीं आती. उन्होंने आगे कहा कि बाबा महाकाल के दरबार में आने वाले सभी लोग स्वस्थ और खुश रहें. मैंने ऐसी कामना बाबा महाकाल से की है.

“सब पंचतत्व में विलीन हो गया”

भस्म आरती में बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि बाबा महाकाल के चरणों में बैठने का मुझे सौभाग्य मिला. यहां आकर मेरा अहंकार, मेरा डर, मेरी चिंताएं सब पंचतत्व में विलीन हो गई. देश के सारे बच्चों के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा की व्यवस्था हो. ऐसी कामना मैंने बाबा महाकाल से की है. कल भाजपा ने जो किया उससे घृणित काम मैंने कहीं नहीं देखा.

“केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दें”

उन्होंने आगे कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के नेता हैं. वह बड़ी हिम्मत से दिल्ली में काम करवाते हैं लेकिन भाजपा दिल्ली में चुनाव जीत नहीं पाती और फिर उन्हें रास्ते से हटाने की कोशिश करती रहती है. आज भस्म आरती के दौरान सब कुछ शिवमय लग रहा था. बाबा महाकाल से मैंने प्रार्थना की है कि भाजपा और केंद्र सरकार को सद्बुद्धि दें.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |