दिल्ली की हवा से ‘जहर’ कब होगा खत्म? इन इलाकों में AQI 400 पार, ड्रोन से पानी के छिड़काव का प्रोजेक्ट भी फेल

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण के हालात सुधरते नहीं दिख रहे हैं. अगले 6 दिनों तक दिल्ली की हवा बेहद खराब श्रेणी में रहने की संभावना जताई गई है. शनिवार सुबह 5 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता इंडेक्स 347 दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में है. दिल्ली सरकार प्रदूषण से निपटने के लिए तमाम इंतजाम कर रही है. शुक्रवार को आनंद विहार इलाके में ड्रोन से पानी का छिड़काव करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट शुरू किया गया, जो असफल रहा. हवा में सुधार लाने के लिए दिल्ली में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रैप)-4 लागू किया गया है.

दिल्ली में सांस लेना अभी भी घातक बना हुआ है. धूल के कण हवा में घुले हुए हैं. हवा इतनी खराब हो चुकी है कि लोग सांस संबंधित बीमारियों का शिकार होने लगे हैं. शनिवार की सुबह फिर से वहीं हाल रहा जो अब तक बना हुआ है. खराब हवा के मामले में दिल्ली के शादीपुर, मुंडका, जहांगीरपुरी और बवाना में एक्यूआई 400 से पार पहुंच गया है. वहीं, आनंद विहार, अलीपुर, अशोक विहार, द्वारका, नेहरु नगर, पंजाबी बाग, रोहिणी के हालात भी गंभीर बने हुए हैं. यहां की हवा भी बेहद खराब श्रेणी में है.

सुबह-शाम कोहरा, दिन में आसमान रहेगा साफ

मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को दिल्ली में आसमान साफ रहेगा. तापमान में हल्की गिरावट रहेगी. सुबह के समय प्रमुख सतही हवा परिवर्तनशील दिशा से आने की संभावना है, जिसकी गति 4 किमी प्रति घंटे से कम होगी. वहीं, हल्का से मध्यम कोहरा रहने की संभावना है. दोपहर के समय हवा की गति धीरे-धीरे बढ़कर उत्तर-पश्चिम दिशा से 6-8 किमी प्रति घंटे हो जाएगी. इसके बाद शाम और रात के समय यह उत्तर-पश्चिम दिशा से 4 किमी प्रति घंटे से कम हो जाएगी. रात में उथला कोहरा रहने की संभावना है.

दिल्ली के इन इलाकों में बेहद खराब श्रेणी में रहा AQI

दिल्ली के कई इलाकों में शनिवार की सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक 400 से पार दर्ज किया गया. इनमें मुंडका में AQI 409, शादीपुर में 409, बवाना में 403, जहांगीरपुरी में 401, पंजाबी बाग में 391, नेहरू नगर में 386, रोहिणी में 377, आनंद विहार में 373, वजीरपुर में 373, DTU में 373, अशोक विहार में 371, द्वारका सेक्टर 8 में 367, आरकेपुरम में 362,ओखला फेस-2 में 355, अलीपुर में 351, मंदिर मार्ग में 344, विवेक विहार में 342, पड़पड़गंज में 340, आईजीआई एयरपोर्ट में 336, सोनिया विहार में 335 और दिलशाद गार्डन का एक्यूआई 314 दर्ज किया गया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

यूनियन कार्बाइड की खंडहर दीवारों में अब गूंजेगी न्याय की कहानी! भोपाल गैस मेमोरियल बनाने पर लगी मुहर, सरकार ने हाई कोर्ट में बताया पूरा प्लान     |     भोपाल के कोलार में ‘गैस माफिया’ पर शिकंजा! 25 अवैध सिलेंडर जब्त, ब्लैक में बेचने की थी बड़ी तैयारी; प्रशासन की रेड से मचा हड़कंप     |     Ladli Behna Yojana Update: मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से ट्रांसफर किए 1836 करोड़ रुपये, जानें अगली किस्त और राहुल गांधी पर CM के तीखे प्रहार     |     अध्यात्म का महामिलन! बागेश्वर धाम पहुंचे सद्गुरु, धीरेंद्र शास्त्री से की खास मुलाकात; साथ आए 40 देशों के मेहमान भी हुए बाबा के मुरीद     |     भोपाल के हमीदिया अस्पताल में ‘गैंगवार’! घायल के पीछे इमरजेंसी गेट तक पहुंचे हमलावर, सरेआम गोलियां चलने से अस्पताल में मची भगदड़     |     शहडोल के लिए ऐतिहासिक दिन! मेडिकल कॉलेज में शुरू हुआ अपना ब्लड सेंटर, अब MBBS की सीटें भी होंगी डबल; जानें आम जनता को क्या होगा फायदा     |     इंदौर में ‘महामुकाबला’! नेहरू स्टेडियम में चौकों-छक्कों की बारिश, संतों के आशीर्वाद और द ग्रेट खली की दहाड़ के बीच क्रिकेट का रोमांच     |     Shivpuri Fire News: शिवपुरी में दुकान और गोदाम में लगी आग, फंसे हुए परिवार ने साड़ी के सहारे उतरकर बचाई जान; लाखों का माल खाक     |     Jabalpur Police Action: जबलपुर एसपी ने 26 टीआई (TI) को दी एक साथ सजा, जानें पुलिस प्रभारियों पर क्यों गिरी गाज और क्या है पूरा मामला?     |     “नाम बदला, मजहब बदला पर किस्मत नहीं”—11 साल बाद MP पुलिस की गिरफ्त में आया मोस्ट वांटेड! भगोड़े के नए ठिकाने का ऐसे चला पता     |