डॉक्टर के यहां ऑनलाइन नंबर लगाया, खाते से उड़ गए लाखों रुपये; युवक के साथ कैसे हुई साइबर ठगी?

बिहार के मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां मझौलिया खेतल इलाके के अमरेश कुमार को ऑनलाइन डॉक्टर के यहां नंबर लगाना महंगा पड़ गया. साइबर अपराधियों ने उनके खाते से 2.87 लाख रुपये की निकासी कर ली. मामले को लेकर अमरेश ने सदर थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर कराई है.

पीड़ित अमरेश ने बताया कि वह अतरदह रोड के डॉक्टर आरोही कुमार के यहां दिखाने के लिए नंबर लगाने के लिए ऑनलाइन वेबसाइट तलाश रहे थे. इसमें डॉक्टर का नाम और नंबर मिला. जब उन्होंने उसपर फोन किया तो कहा कि वाट्सऐप पर भेजे गए लिंक पर मरीज का नाम व पता लिख कर दे. इसके बाद दस रुपया का ऑनलाइन भुगतान करने को कहा गया. रूपये भुगतान करने के बाद उनकी बारी कन्फर्म हो जाएगी.

लिंक पर क्लिक करते ही खाते से निकल गए 2.87 लाख रुपए

अमरेश ने बताया कि उन्हें लिंक पर क्लिक कर ब्योरा भर दिया और ₹10 का ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया. उन्हें लगा कि डॉक्टर की फीस अधिक है. मात्र 10 के भुगतान पर उन्हें संदेह हुआ. इस पर उन्होंने नंबर को ब्लॉक कर दिया. लेकिन तब तक साइबर अपराधी उनके खाते में 2.87 लाख रुपए उड़ा चुके थे. पैसा निकासी का मैसेज आने लगा.

सदर थाने में पीड़ित ने दर्ज कराई शिकायत

जब तक पीड़ित ने अपना खाता बंद कराया, तब तक 2.87 लाख रुपए की निकासी हो चुकी थी. मामले को लेकर उन्होंने साइबर क्राइम पोर्टल और इसके बाद सदर थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

वहीं, इस मामले पर अधिकारी ने कहा कि पुलिस मामले की जांच की जा रही है. साथ ही अपील की है कि अपने बैंक खातों की डिटेल किसी भी अपरिचित को न दें. किसी भी वैसे लिंक पर क्लिक न करें जोकि संदेहास्पद हो. वाट्सऐप सहित अन्य ऐप के जरिए फर्जीवाड़ा हो रहा है. ऐसा भी देखा गया है कि किसी अपने का प्रोफाइल फोटो लगाकर जालसाज ठगी कर रहे हैं. इसलिए सतर्कता बेहद जरूरी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |