कलेक्टर किशोर कन्याल द्वारा निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का अवलोकन मार्च तक कार्य पूर्ण करने के दिये निर्देश

श्योपुर
–
कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा आज नागदा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज भवन का अवलोकन कर निर्माण एजेन्सी ब्रिज एण्ड रूफ के प्रतिनिधियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये। इस अवसर पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ जेएन सक्सैना, पीडब्ल्यूडी ईई श्री विष्णु भगवान अग्रवाल, निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि श्री तपन कुमार सहित मेडिकल कॉलेज की फेकल्टी के सदस्य उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा इस दौरान मेडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन अकादमिक, मेडिकल, प्रशासनिक, रेजिडेंशियल ब्लॉक तथा हॉस्टलस के भवनो का अवलोकन किया गया। उन्होने निर्देश दिये कि फिनिशिंग का कार्य शीघ्रता से पूर्ण किया जाये तथा अतिरिक्त संसाधन लगाकर मार्च तक कार्य को शत प्रतिशत पूर्ण करने की कार्यवाही सुनिश्चित की जायें। मेडिकल कॉलेज की बाउन्ड्री का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है, शेष बचे कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण किये जाने के निर्देश दिये गये।
निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि श्री तपन कुमार ने बताया कि 95 प्रतिशत के लगभग कार्य पूर्ण कर लिया गया है। फिनिशिंग और ग्राउंडस रोड लाईट, पेबर ब्लॉक का कार्य चल रहा है, जिसे जल्द से जल्द पूरा कर लिया जायेगा। फेकल्टी के लिए आवासीय परिसर जनवरी तक हैंडओवर कर दिये जायेगे। उल्लेखनीय है कि नागदा में 258 करोड रूपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण कराया जा रहा है।

6 माह में पूर्ण करें एप्रोच रोड का कार्य

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने इस दौरान पाली रोड से मेडिकल कॉलेज तक बनाई जा रही एप्रोच रोड के कार्य का अवलोकन भी किया गया तथा पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को निर्देश दिये कि 6 माह की अवधि में रोड निर्माण का कार्य पूर्ण कर लिया जायें। इसके साथ ही उन्होने एमपीईबी के अधिकारियों को पोल एवं लाइन शिफ्टिंग के निर्देश भी दिये। उन्होने कहा कि मेडिकल कॉलेज की एप्रोच रोड को एलिवेटेड रूप में बनाया जायें तथा रोड फर्नीचर के माध्यम से सडक को आकर्षक रूप में तैयार किया जायें। पानी निकास की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जायें, जिससे बारिश के दिनो में पानी रोड पर नही भरे। उल्लेखनीय है कि बर्धाबुजुर्ग रेलवे स्टेशन चौराहे पाली रोड से मेडिकल कॉलेज तक पीडब्ल्यूडी द्वारा लगभग 5 किलोमीटर लम्बाई का रोड बनाया जा रहा है। इसका कार्य शुरू कर दिया गया है। 8 करोड की लागत से बनने वाली इस सडक की चौडाई 12 मीटर रहेगी, जिसमे 7 मीटर डामरीकरण तथा ढाई-ढाई मीटर दोनो ओर शॉल्डर बनाये जायेगे।

7 करोड की लागत से बनेगा 225 मीटर लम्बा पुल

कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल द्वारा एप्रोच सडक निर्माण कार्य के निरीक्षण के दौरान जाटखेडा के समीप सीप नदी पर प्रारंभिक स्तर पर संचालित पुल निर्माण कार्य का जायजा भी लिया गया। इस अवसर पर ब्रिज कारर्पोरेशन की एसडीओ सुश्री भुवना जोशी भी उपस्थित थी। कलेक्टर श्री किशोर कुमार कन्याल ने ब्रिज कारर्पोरेशन के अधिकारियों को निर्देश दिये कि पुल का कार्य 6 माह में पूर्ण करने के प्रयास किये जायें। एसडीओ सुश्री जोशी ने बताया कि वर्तमान में पुल के पिलर्स के लिए बोरिंग कर टेस्टिंग का कार्य किया जा रहा है, कार्य तेज गति से किया जायेगा तथा कार्य पूर्ण होने की अवधि से पहले ही कार्य पूर्ण कर लिया जायेगा। उल्लेखनीय है कि मेडिकल कॉलेज की एप्रोच रोड पर 7 करोड की लागत से 225 मीटर लम्बा पुल बनेगा, जिसकी ऊचाई लगभग 9 मीटर रहेगी, पुल में कुल साइड के दोनो पिलर मिलाकर कुल 8 पिलर बनाये जायेगे।
–
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#श्योपुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व     |     भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रिपोर्ट     |     ब्रेकअप के बाद एक्स गर्लफ्रेंड की हर हरकत जानने के लिए पुलिस विभाग में डाली 97 आरटीआई, हैरान करने वाला मामला     |     कर्नाटक के बेलगावी में सनसनीखेज वारदात, एसएसबी जवान प्रेमी ने 23 वर्षीय युवती की गला घोंटकर की हत्या     |     कटिहार में चर्चित शाहरुल अपहरण और हत्याकांड मामला, अदालत ने 6 दोषियों को सुनाई उम्रकैद की सजा     |     कोलकाता में तृणमूल नेता अभिषेक बनर्जी के घर के बाहर भारी हंगामा, ममता बनर्जी ने पुलिस कमिश्नर से मांगा इस्तीफा     |     भदोही में ऑनर किलिंग का सनसनीखेज मामला, दो भाइयों ने की 12वीं की छात्र बहन की गला घोंटकर हत्या     |     न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में बाल-बाल बची टीम इंडिया, बारिश और DLS नियम के सहारे 4 रन से जीता मुकाबला     |     दिवाली 2026 पर घर लाएं सही लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, जानें खरीदने और स्थापना के जरूरी नियम     |     सोनिया गांधी का बड़ा खुलासा, बाबरी ढांचा गिरते देख रो पड़ी थीं— इंदिरा गांधी की इमरजेंसी को माना गलती     |