छत्तीसगढ़: पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, तीन की दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ By Shahzad Khan On Nov 28, 2024 174 महासमुंद : छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में देर रात तीन लोगों की मौत हो गई। यहां एक तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया। जानकारी के अनुसार हादसा बसना पुलिस थाना क्षेत्र का है। जहां छुईपाली टोल नाका के पास एक पिकअप वाहन ओवर टेक करने के चक्कर में बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार तीन युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई। मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : यूट्यूब- https://youtube.com/channel/UCZF8JMVuSpQVJwceqhyQB4A फेसबुक- https://www.facebook.com/malwaabhitak/ ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें : https://play.google.com/store/apps/details?id=app.malwaabhitak.smcws 174 Share