‘FIR लिखकर वसूली करती है यूपी पुलिस’, संभल मामले पर डिंपल यादव का बड़ा दावा

उत्तर प्रदेश के संभल में रविवार को हुई हिंसा के बाद भले ही हालात शांतिपूर्ण नजर आ रहे हों, लेकिन इस हिंसा को लेकर राजनीतिक हलचल बनी हुई है. आरोप- प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है. समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा कि यूपी पुलिस एफआईआर लिखकर लोगों से वसूली कर रही है. वहीं बीजेपी ने कहा कि संभल हिंसा के जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. साथ ही विपक्षी दलों से इस मुद्दे का राजनीतिकरण न करने की अपील भी की.

हिंसा के बाद एफआईआर दर्ज कर स्थानीय लोगों से यूपी पुलिस की ओर से वसूली करने के आरोप पर डिंपल यादव ने कहा कि यूपी पुलिस लोगों को परेशान करने और उन्हें बरगलाने का पूरा खाका तैयार कर रही है. पुलिस वाले लोगों को परेशान कर रहे हैं. पुलिस पहले उनसे एफआईआर लिखवाती है फिर उनसे वसूली भी कर रही है.” उन्होंने आगे कहा कि यह सिर्फ संभल का मामला नहीं है बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश में यह चल रहा है.

संभल हिंसा सुनियोजितः डिंपल यादव

संभल हिंसा को सुनियोजित बताते हुए उन्होंने कहा, “हम कह रहे हैं कि यह सब सुनियोजित तरीके से किया गया है. अगर आप पूरे घटनाक्रम को देखेंगे तो जिस तरह 19 तारीख को पिटिशन फाइल होती है, फिर इसी दिन सिटिंग जज कहते हैं कि सर्वे होना चाहिए. महज 2 घंटे के अंदर प्रशासन सर्वे के लिए पहुंच जाता है. जहां हमारे सांसद मौजूद रहते हैं और शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे भी हो जाता है.”

वह आगे कहती हैं, “फिर शुक्रवार को वहां पर होने वाली नमाज के लिए आम लोगों को रोके जाने तक मामला शांत रहता है. लेकिन अचानक प्रशासन की ओर से यह फैसला लेना कि 24 नवंबर को फिर से सर्वे कराया जाएगा. उस दिन प्रशासन के लोग (DM और CO आदि) आगे चल रहे हैं और उनके पीछे नारेबाजी हो रही होती है, इस दौरान प्रशासन ने उन्हें क्यों नहीं रोका.” उन्होंने आरोप लगाया कि कहीं न कहीं यह पूरा घटनाक्रम प्रशासन की ओर से कराया गया है. यह सब कुछ अपनी कुर्सी बचाने के लिए किया गया है.

देश को पीछे ले जाने की कोशिशः डिंपल

संसद की कार्यवाही में शामिल होने के लिए जाने से पहले समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “हम चाहते हैं कि लोकसभा में संभल घटना पर चर्चा हो और हमें स्पीकर की ओर से यह आश्वासन भी मिला है कि वह इस पर चर्चा करवाएंगे.” उन्होंने आगे कहा, “संभल की घटना पर चर्चा चाहते हैं. हमारे कई सांसदों ने इस संबंध में सभापति को नोटिस भी जारी किया है. हम सदन में पुलिस और प्रशासन के अमानवीय व्यवहार के बारे में बोलना चाहते हैं.”

दूसरी ओर, अजमेर शरीफ दरगाह के भीतर शिव मंदिर पर दावा करने वाले मुकदमे पर डिंपल यादव ने कहा, “सत्ता में बैठे लोग इस देश को पीछे ले जाने की कोशिश कर रहे हैं. वे नहीं चाहते कि युवाओं को रोजगार मिले. वे लोगों का ध्यान मुख्य मुद्दों से भटकाने के लिए एक दिशा में काम कर रहे हैं.”

वहीं भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कल बुधवार को कहा कि संभल में पिछले दिनों हुई हिंसा के लिए जिम्मेदार लोगों को बख्शा नहीं जाएगा. बीजेपी सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में कहा, “यह बेहद संवेदनशील मुद्दा है. इसका राजनीतिकरण नहीं करना चाहिए. मैं सभी से यही अपील करुंगा कि हिंसा की जांच चल रही है और जांच एजेंसियों को अपना काम पूरा करने दें.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |