1700 मकानों में आई दरारें, दहशत में घर छोड़ने को मजबूर हुए लोग!

उत्तर प्रदेश के आगरा में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के निर्माण की वजह से मोती कटरा इलाके के कई मकानों में दरारें आने की शिकायत की गई है. शहर का पुराना इलाका होने की वजह से मोती कटरा क्षेत्र में मेट्रो के निर्माण कार्य की वजह से कई मकान क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और कई मकानों में दरारें आई हैं. आगरा के मोती कटरा क्षेत्र में अंडरग्राउंड टनल निकालने के दौरान करीब 1700 मकान में दरारें आ चुकी हैं.

इसके साथ ही करीब 146 मकान जैक पर टिके हुए हैं. इससे हालत चिंताजनक बने हुए हैं. मोती कटरा क्षेत्र में तकरीबन 10 हजार लोग रहते हैं. ऐसे में इन दरारों से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है. मोती कटरा क्षेत्र के लोगों का कहना है कि जब भी उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से अंडरग्राउंड टनल का कार्य किया जाता है, तो यहां पर मकान में कंपन होती है और लोग भयभीत हो जाते हैं.

इस परेशानी को लेकर कई बार नगर निगम मेट्रो प्रशासन और आगरा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट से शिकायत भी की गई है, जिसके बाद आगरा नगर निगम की ओर से कई मकान मालिकों को नोटिस दिया गया है कि आप मकान खाली कर दें, जब तक यह कार्य चल रहा है. इसके साथ ही आगरा डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट का कहना है की मेट्रो कॉरपोरेशन आगरा में अंडरग्राउंड टनल खुदाई के दौरान मकान में आई दरारों की भरपाई कराई जाएगी.

इस मामले पर जब स्थानीय लोगों से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि जब से मेट्रो आई है, तो अंडरग्राउंड खुदाई हो रही है, जिस वजह से जगह-जगह दरारें आ गई हैं और बारिश का पानी भी आ रहा है. इतनी दिक्कतें हो रही हैं कि हमारा रहना मुश्किल हो रहा है. कुछ लोगों ने बताया कि उनसे दो महीने पहले मकान खाली करा दिया गया था और तब से ही वह किराए पर रह हैं. लोगों ने कहा कि उन्हें इससे बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Amazon Layoffs 2026: अमेज़न में 16,000 लोगों की छंटनी, इंसानों की जगह AI लेगा कमान; ₹55 लाख करोड़ के मुनाफे पर टिकी निगाहें     |     Hindu Nav Varsh 2026: शुरू हुआ ‘विक्रम संवत 2083’! क्या है ‘रौद्र संवत्सर’ और क्यों डरा रहा है इसका नाम? जानें आपकी राशि पर प्रभाव     |     Eid 2026: पार्लर जाने की झंझट खत्म! घर पर बने इस जादुई मास्क से मिनटों में हटाएं फेशियल हेयर; चांद सा चमकेगा चेहरा     |     India-Vietnam Summit 2026: दिल्ली में भारत और वियतनाम की अहम बैठक, जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए बना ‘मास्टर प्लान’     |     Mathura Traffic Advisory: राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे पर मथुरा-वृंदावन के ये रास्ते रहेंगे सील, इस्कॉन और प्रेम मंदिर दर्शन को लेकर बड़ी अपडेट     |     President Murmu Vrindavan Visit: राष्ट्रपति के दौरे पर मंदिरों में दर्शन का समय बदला, जानें बांके बिहारी और इस्कॉन मंदिर की नई टाइमिंग     |     Palam Fire Tragedy: पालम में आग का तांडव, 9 की मौत; रेस्क्यू के दौरान दीवार तोड़कर घुसे पड़ोसी, पुलिस की जांबाजी भी पड़ी कम     |     Gautam Buddha Nagar Power Cut: नोएडा-ग्रेटर नोएडा में आंधी का कहर, 150 बिजली पोल धराशायी; 16 गांवों में अंधेरा, मरम्मत जारी     |     Surat Murder Case: सूरत में बिहार की महिला का मर्डर, शक में कातिल बना पति; प्रेम विवाह के बाद चाकू से रेता गला, आरोपी गिरफ्तार     |     प्यार के लिए ‘बगावत’! जेल से प्रेमी को छुड़ा लाई प्रेमिका; 9 महीने की बेटी बनी मां-बाप की शादी की गवाह     |