आगजनी और पथराव… मेहकर में दो गुटों के बीच झड़प, चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के मेहकर शहर में रविवार को दो समुदायों के बीच झड़प हो गई. इस दौरान खूब हंगामा हुआ. 23 नवंबर को राज्य में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद 24 नवंबर को ये घटना सामने आई, जहां दो समुदायों के बीच झड़प ने विकराल रूप ले लिया. भीड़ ने छह कारों को आग के हवाले कर दिया. इसके चलते भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा.

मेहकर के माली पेठ इलाके समेत कुछ अन्य इलाकों में रविवार रात वाहनों में आग लगा दी गई. इस दौरान मारपीट की भी घटनाएं हुईं. दोनों गुटों की ओर से एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की गई. इसके बाद पुलिस ने इन इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है और कर्फ्यू लगा दिया गया है. मेहकर शहर के सभी बॉर्डर बंद कर दिए गए हैं. पुलिस ने इस मामले में अब तक 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनसे पूछताछ की जा रही है और अन्य दंगाइयों की भी तलाश की जा रही है.

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

मेहकर में हुए इस हंगामे के चलते बाजार भी बंद है. अनुविभागीय अधिकारी रवीन्द्र जोगी ने कर्फ्यू के आदेश दिए हैं. इसलिए रविवार रात से पूरे शहर में कर्फ्यू लागू कर दिया गया है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वह किसी भी तरह की अफवाह पर विश्वास न करें. इस हंगामे में हुई आगजनी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

अफवाह फैलाने पर सख्त कार्रवाई

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से शहर में और तनाव बढ़ गया है. हालांकि अब पुलिस सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है. पुलिस की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और एक्शन लिया जाएगा. हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में मेहकर सीट से शिवसेना (यूबीटी) के नेता सिद्धार्थ खरात ने जीत दर्ज की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |