जो मर गया, उसके नाम कर दी जमीन; कानपुर में अफसरों का फर्जीवाड़ा; अब कोर्ट ने दिया ये आदेश

उत्तर प्रदेश से फर्जीवाड़े का ऐसा मामले सामने आया है, जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे. दरअसल उत्तर प्रदेश के कानपुर में अधिकारियों ने मिलीभगत करके मृतक के नाम जमीन चढ़ा दी. यानी जो शख्स दुनिया में ही नहीं है. उसी के नाम पर जमीन कर दी है. इसके बाद जब ये मामला कोर्ट पहुंचा, तो कोर्ट ने इस मामले में शामिल अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए.

दरअसल महाराजपुर निवासी झर्री ने कोर्ट में अर्जी देते हुए बताया था कि उनकी मां नन्ही की तीन बेटियां चमेली, झर्री और ननकी हैं. मां की मौत के बाद बिठूर के नायब तहसीलदार ने 21 जनवरी 2012 को नन्ही का नाम हटाकर तीनों बेटियों का नाम खतौनी में दर्ज किया था. 15 जून 2016 को कार्यरत नायब तहसीलदार बिठूर ने पारिवारिक विरोधियों से मिलकर तीनों बहनों का पक्ष सुने बिना ही एक सितंबर 2017 को उनका नाम काटकर मृत नन्हीं का नाम खतौनी में दर्ज कर दिया. यानी मरी हुई मां के नाम पर जमीन लिख दी.

अधिकारियों के खिलाफ रिपोर्ट

इसके बाद फर्जीवाड़ा कर 5 अक्टूबर 2017 को झर्री के पारिवारिक विरोधियों कालीदीन के बेटे बाबूराम, रामकिशोर, कृष्ण कुमार, शिव शंकर और वीरेंद्र कुमार का नाम खतौनी में दर्ज कर दिया गया. झर्री ने धोखाधड़ी और कूटरचना का आरोप लगाते हुए जून 2016 में कार्यरत बिठूर के नायब तहसीलदार, जून 2016 और सितंबर 2017 में तैनात कानूनगो और लेखपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की थी.

कोर्ट ने दिए FIR के आदेश

मृतक का नाम खतौनी में दर्ज करना कानूनन गलत मानते हुए कोर्ट ने अब तीनों के खिलाफ कोतवाली थाना प्रभारी मामले में एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं. कोर्ट ने अपने आदेश में गंभीर टिप्पणी भी की है. कानून के मुताबिक किसी सरकारी अफसर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने से पहले सरकार से अनुमति लेनी पड़ती है, लेकिन इस मामले में कोर्ट ने कहा कि लोक सेवक की ओर से की गई कूटरचना उसके पद के दायित्व का हिस्सा नहीं था. इसलिए इस मामले में सरकार से अनुमति लेनी की जरूरत नहीं है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |