बिहार: जंगल से मिला लड़के का शव…रेत दिया गया था गला, पुलिस ने दो दोस्तों से की पूछताछ, एक ने लगा ली फांसी

बिहार के पटना में दो लड़कों की मौत हो गई. दोनों दोस्त थे. एक लड़के का शव तीन दिन बाद जंगल में पड़ा मिला. ये मामला बैकुंठपुर से सामने आया है, जहां एक अमन नाम का 12 वर्षीय लड़का ब्रेड बचने का काम करता था. रोज की तरह ही वह तीन दिन पहले यानी 20 नवंबर को अपने घर से गांव में ब्रेड बेचने के लिए गया था लेकिन वापस नहीं लौटा. बेटे के वापस न लौटने से परिजन परेशान हो गए.

जब अमन घर वापस नहीं आया, तो परिजनों ने पटना थाना में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने लड़के की तलाश शुरू की. आसपास के लोगों से और उसके दोस्तों से पूछताछ की गई लेकिन शुरू में लड़के का कुछ पता नहीं चला. फिर खोजबीन करने पर लड़के के लापता होने के तीन दिन बाद उसका शव एक जंगल में पड़ा मिला. लड़के की किसी ने गला रेतकर हत्या की थी. उसके शव के पास से चाकू भी बरामद हुआ.

दोस्त ने लगा ली फांसी

लड़के का शव मिलने के बाद पुलिस ने मामले में और जांच-पड़ताल की. पुलिस ने लड़के के दो दोस्तों को पूछताछ के लिए बुलाया और उनसे भी इस मामले में सवाल किए, लेकिन दोनों लड़कों ने इस बारे में किसी तरह की जानकारी न होने की बात कही. जब लड़कों ने इस बारे में कुछ भी पता होने से इनकार कर दिया, तो पुलिस ने दोनों बच्चों को छोड़ दिया, लेकिन दोनों लड़कों में से एक 14 साल के डोगेश्वर ने अपने घर वापस जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस ने इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि दोनों लड़कों से जब पूछताछ की गई, तो इस दौरान कई जानकारी निकलकर सामने आईं. अमन के शव के पास चाकू भी मिला था. इसके लिए पुलिस ने डॉग स्क्वायड की भी मदद ली गई और जिस जगह पर अमन का शव मिला था. वहां से डॉग उसी बच्चे के घर की तरफ गया, जिसने पुलिस की पूछताछ के बाद फांसी लगा ली थी.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |