‘रेवड़ी पर चर्चा’ AAP का नया नारा, केजरीवाल बोले- बीजेपी आ गई तो बिजली-पानी के बिल भरने पड़ेंगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) का ‘रेवड़ी पर चर्चा’ कार्यक्रम लॉन्च किया. इस दौरान केजरीवाल ने छह रेवड़ियों का जिक्र किया. इसके साथ ही बीजेपी पर बड़ा हमला बोला. केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली में बीजेपी आ गई तो बिजली और पानी के बिल भरने पड़ेंगे. केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी शासित 20 राज्यों में 24 घंटे बिजली नहीं रहती.

केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में पावर कट नहीं लगता है. इनके 20 राज्यों में से एक भी राज्य ऐसा नहीं है जहां 24 घंटे बिजली हो. गुजरात में 30 साल की सरकार है. 30 साल में भी वहां 24 घंटे बिजली नहीं है. हमें 24 घंटे बिजली देने आती है. उनको नहीं आती. अगर दिल्ली में आम आदमी पार्टी को वोट नहीं दिया और बीजेपी को वोट दिया तो दिल्ली के अंदर भी 8-10 घंटे के पावर कट लगने चालू हो जाएंगे.

‘कमल का बटन दबाने से पहले सोच लेना..’

उन्होंने आगे कहा कि कमल का बटन दबाने से पहले सोच लेना कि आप लंबे-लंबे पावर कट के लिए बटन दबा रहे हो नहीं तो झाड़ू का बटन दबा देना. केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान में कितने घंटे के पावर कट लगते हैं. दिल्ली और पंजाब दो ही ऐसे राज्य हैं, जहां पूरे देश के अंदर जहां आम आदमी पार्टी की सरकार है और जहां बिजली फ्री है. मुश्किल से 10 साल भी नहीं हुए सरकार बने हमने दिल्ली में 24 घंटे बिजली फ्री कर दी. उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में फोन करके देख लो कितने हजार रुपए के महीने का बिल आता है.

BJP आ गई तो भरने पड़ेंगे बिजली-पानी के बिल

केजरीवाल ने कहा कि अगर दिल्ली के अंदर आपने बीजेपी को वोट दे दिया तो आपके कई कई हजार रुपए के फिर से हर महीने बिल आने चालू हो जाएंगे तो अगर फ्री बिजली चाहिए, सस्ती बिजली चाहिए, 24 घंटे बिजली चाहिए… यह फ्री की रेवड़ी केवल आम आदमी पार्टी की सरकार दे सकती है. ‘रेवड़ी पर चर्चा’ कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल ने दिल्ली में फ्री बिजली, नो पावर कट की बात की. साथ ही कहा कि दिल्ली में 20 हजार लीटर पानी मुफ्त देंगे. इस दौरान केजरीवाल ने छह रेवड़ियों का जिक्र किया.

केजरीवाल की छह रेवड़ी

  • पहली रेवड़ी- फ्री बिजली, नो पावर कट
  • दूसरी रेवड़ी- 20 हजार लीटर पानी मुफ्त
  • तीसरी रेवड़ी- मुफ्त और शानदार शिक्षा
  • चौथी रेवड़ी- शानदार मोहल्ला क्लीनिक
  • पांचवीं रेवड़ी- महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा,
  • छठी रेवड़ी- बुजुर्गों की फ्री तीर्थ यात्रा
मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

‘महाकुंभ की मोनालिसा’ ने रचाया निकाह! मुस्लिम बॉयफ्रेंड संग तिरुवनंतपुरम में किया प्रेम विवाह; वायरल तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका     |     घुटने खराब फिर भी लहरों से जंग! 63 की उम्र में नर्मदा में 25 किमी तैरकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड; जज्बे को दुनिया कर रही सलाम     |     Crime News: पेट्रोल भरवाकर भाग रहे बदमाशों ने सेल्समैन को कार से कुचला, आधा किमी तक घसीटने से हुई मौत; सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात     |     भोपाल में हड़कंप! 1 अप्रैल से बंद हो सकते हैं ये 6 प्राइवेट अस्पताल, CMHO के नोटिस से मची खलबली; कहीं आपका अस्पताल भी तो लिस्ट में नहीं?     |     Sagar News: बीमारियों पर रिसर्च के लिए सागर यूनिवर्सिटी और बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में समझौता, आधुनिक लैब्स में होगा इलाज का आविष्कार     |     विजयपुर की सियासत में बड़ा मोड़: मुकेश मल्होत्रा की बची विधायकी! हाई कोर्ट ने अपने ही फैसले पर लगाया स्टे; विरोधियों को लगा बड़ा झटका     |     साइकिल बनी कावड़, मन में शिव का संकल्प! 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन पर निकला यह ‘आधुनिक श्रवण कुमार’; अद्भुत यात्रा देख हर कोई रह गया दंग     |     स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट खत्म, फिर भी जनता से ‘वसूली’ क्यों? 2% स्मार्ट ड्यूटी के खेल पर एडवोकेट का बड़ा हमला; रुक सकती है आपकी जेब से कटौती     |     “फेरे होते ही दूल्हे का गेम ओवर!” दुल्हन ने मंडप में खोला गर्लफ्रेंड वाला काला चिट्ठा; कॉन्फ्रेंस कॉल की वो बात और टूट गई शादी     |     भोपाल में मंडप से उठा ‘इल्लीगल गैंग’ का सरगना! कौन है आकाश नीलकंठ जिसने फैलाया टॉर्चर का जाल? शादी की खुशियां जेल की सलाखों में बदलीं     |