निकाह के बाद बीवी को घुमाने ले गया कतर, फिर शेख संग की ऐसी डील… पत्नी ने भारत लौटकर सुनाई जुल्म-ओ-सितम की दास्तां

बिहार के पटना से दिल को झकझोर कर रख देने वाली कहानी सामने आई है. यहां एक शौहर अपनी बीवी को घुमाने की बात कहकर कतर ले गया. लेकिन वहां जाकर उसने एक शेख को अपनी बीवी बेच दी. फिर खुद वापस भारत आ गया. उसके बाद शख्स ने डाक के जरिए बीवी को तीन तलाक लिखकर भेज दिया. उधर, सिक्योरिटी गार्ड की मदद से महिला ने किसी तरह अपनी बात भारतीय दूतावास तक पहुंचाई. फिर उनकी मदद से भारत लौटी.

यहां आकर महिला ने अपनी आपबीती सुनाई. फिर पति और अपने ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया. मामला दीघा थाना क्षेत्र का है. यहां पटना निवासी एक युवती का निकाह 2021 में शाहबाज हसन नाम के युवक से हुआ था. तब युवती के परिवार वालों को यह बताया गया था कि युवक विद्युत विभाग में सरकारी कर्मचारी है.

हालांकि निकाह के बाद जब युवती अपने ससुराल गई तो यह सामने आई कि उसका पति किसी एनजीओ में काम करता है. इसके बाद उसका पति कतर चला गया. 2021 में ही 29 अक्टूबर को उसने पत्नी को कतर बुला लिया. वहां पर वह कुछ दिन अपने पति के साथ रही.

10 लाख में सौदा

युवती ने आरोप लगाया है कि वहीं पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया. बच्चे को जन्म देने के बाद ही उसके पति ने कतर के शेख के हाथों उसे 10 लाख रुपए में बेच दिया. इसके बाद उसने एक सिक्योरिटी एक गार्ड की मदद ली. उस गार्ड की मदद से ही उसने किसी तरह भारतीय दूतावास से संपर्क किया. भारतीय दूतावास के मदद से उसने खुद को बचाया और वह सुरक्षित अपने घर पहुंची. युवती के अनुसार उसके सास, ससुर भी उसे अपनाने को तैयार नहीं है.

पुलिस ने लिया एक्शन

इस पूरे मामले को लेकर के अब युवती ने राजधानी के दीघा थाने में अपने पति और ससुराल वालों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है. इधर वन स्टॉप सेंटर के द्वारा उस युवती को कानूनी सहायता उपलब्ध कराई जा रही है. सेंटर द्वारा मिली जानकारी के अनुसार युवती के ससुराल वालों को घरेलू हिंसा अधिनियम के तहत नोटिस दिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |