मुंह-कान से निकल रहा था खून, रेप की कोशिश और बेटी का मर्डर… 4 साल तक पिता ने लड़ी कानूनी लड़ाई; अब मिला इंसाफ

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में कोर्ट ने नाबालिग लड़की से रेप का प्रयास और उसकी हत्या के मामले में आरोपी को सजा सुनाई है. कोर्ट ने आरोपी भीम कुमार को उम्र कैद की सजा और 30 हजार रुपयों का जुर्माना लगाया है. यह सजा अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर 1 शक्ति सिंह की अदालत ने सुनाई. आरोपी ने चार वर्ष पहले गांव की एक लड़की के साथ रेप करने की कोशिश की. असफल होने पर उसने उसकी हत्या कर दी थी.

मामला दिसंबर 2020 का बहरियाबाद थाना क्षेत्र का है. यहां गांव के रहने वाले एक व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था. पीड़ित के द्वारा बताया गया था कि उसकी 17 साल की बेटी सुबह खेत की तरफ गई हुई थी. लेकिन काफी देर हो जाने के बाद भी जब वह वापस नहीं आई तो उसकी पत्नी ने अपनी बेटी की तलाश करनी शुरू कर दी.

लड़की का मिला था शव

लड़की को गांव में काफी खोजबीन किया, तब करीब 200 मीटर दूर पर वह एक जगह गिरी पड़ी थी. उब उसे देखा तो उसके मुंह, कान, गले से खून निकल रहा था. इसके बाद उसने आसपास के लोगों को चिल्ला कर बुलाया और ग्रामीणों ने जब लड़की को देखा तो उसकी मौत हो चुकी थी. जिसके बाद उसके शव को घर लेकर आए और इस घटना की जानकारी पुलिस को दिया. पुलिस ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |