कुर्सियां फेंकी, गालियां दीं और.. नवनीत राणा ने रैली में बवाल पर क्या-क्या कहा

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव काफी नजदीक आ गए हैं. इसी बीच अमरावती के दरियापुर के खल्लार गांव में पूर्व सांसद, बीजेपी नेता नवनीत राणा एक रैली को संबोधित करने पहुंची थीं. इस प्रचार सभा के दौरान बड़ा बवाल हुआ. बैठक में शामिल होने आए कुछ लोगों ने बैठक में कुर्सियां ​​फेंक दीं. पूर्व सांसद नवनीत राणा ने आरोप लगाया है कि उन पर कुर्सियां ​​फेंकी गईं.

नवनीत राणा शनिवार को अमरावती में रैली करने पहुंची थीं. उनकी रैली में जमकर हंगामा हुआ. गुस्साई भीड़ ने कुर्सियां फेंकना शुरू कर दिया. नवनीत राणा ने दावा किया कि भीड़ ने उनकी तरफ भी कुर्सियां फेंकी और वो बाल-बाल बचीं.

“मुझ पर कुर्सियां फेंकी, गालियां दीं”

इस मामले पर नवनीत राणा ने कहा, मुझे देखकर उन लोगों ने मेरे साथ दुर्व्यवहार किया. मेरे पुलिस सुरक्षा गार्डों को भी पीटा गया. उन्होंने मुझे पीटा, उन्होंने मुझ पर कुर्सियां फेंकी. उन्होंने मेरी जाति को लेकर गाली दी. मुझ पर थूकने की कोशिश की. नवनीत राणा ने आगे कहा, अगर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो अमरावती जिले का पूरा हिंदू समाज इस जगह पर इकट्ठा होगा.

नवनीत राणा ने शिकायत दर्ज कराई

युवा स्वाभिमान पार्टी के उम्मीदवार रमेश बुंदिले के प्रचार के लिए एक सार्वजनिक सभा का आयोजन किया गया था. उन्हीं के समर्थन में प्रचार करने नवनीत राणा पहुंची थीं. सभा में हंगामा मचने के बाद राणा ने खल्लार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही बीजेपी सांसद ने सभा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए.

इस हंगामे के बाद खल्लार गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने इस मामले में 45 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है. चार लोगों को हिरासत में लिया गया है. पुलिस हंगामा मचाने वालों की तलाश कर रही है. महाराष्ट्र की 288 सीटों पर एक ही चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे और 23 नवंबर को रिजल्ट घोषित किए जाएंगे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |