मामा-भांजी का इश्क! प्यार में एक-दूसरे से बिछड़ने का डर, उठाया ये खौफनाक कदम

उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले में एक रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मामा को अपनी ही भांसी से प्यार हो गया. दोनों के बीच इश्क इस कदर परवान चढ़ा कि एक-दूसरे से दूर होने के डर से दोनों जहर खा लिया. दोनों का फिलहाल हॉस्पिटल में गंभीर हालत में इलाज चल रहा है. पुलिस ने दोनों के और परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक यह पूरा मामला निचलौल के एक मोहल्ले का है जहां पर गुरुवार को मामा-भांजी ने एक साथ जहर खा लिया. दोनों की हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें हॉस्पिटल लेकर पहुंचे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के बाद दोनों की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है जहां पर दोनों का इलाज चल रहा है. जब दोनों का इलाज चल रहा था उसी बीच वहां पर पुलिसकर्मी पहुंच गया जिससे मामा ने खुद को और भांजी को बचा लेने की गुहार लगाई है.

पहले भांजी को, फिर खुद खाया जहर

पुलिसकर्मी ने जब उससे पूरा मामला जानना चाहा तो मामा ने बताया कि उसका भांजी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है. दोनों एक साथ जीना और मरना चाहते हैं. इसलिए वह दुकान से जहर खरीद कर लाया था. पहले उसने भांजी को जहर खिला दिया इसके बाद उसने खुद भी जहर खा लिया. पुलिसकर्मी इसके बाद भांजी के पास पहुंचा तो भांजी ने बताया कि मामा ने पानी में कुछ घोल दिया था. उसने मामा ने चाऊमीन के साथ पिला दिया. उसने पीने के थोड़ी देर बाद उसे पेट में तेज दर्द होने लगा. भांजी की उम्र 15 साल बताई जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

धार और अलीराजपुर के किसानों को बड़ी सौगात, 1353 करोड़ की डही माइक्रो सिंचाई परियोजना का होगा लोकार्पण     |     रतलाम में राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना गिरफ्तार, यूजीसी रोलबैक यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई     |     बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नियमों का उल्लंघन, वाइल्डलाइफ फिल्ममेकर सुयश केसरी को थमाया गया नोटिस     |     मध्य प्रदेश में ठंड ने पकड़ी रफ्तार, 17 शहरों में पारा 15 डिग्री से नीचे— अमरकंटक में सबसे सर्द रात     |     जबलपुर के कांचघर में दिवाली की रात दोहरा हत्याकांड, कार्तिक और करण की हत्या के बाद सात आरोपी गिरफ्तार     |     सिंहस्थ 2028 से पहले उज्जैन को 1,211 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, सीएम मोहन यादव ने किया भूमि पूजन     |     बीजेपी का हिंदुत्व नफरत फैलाता है— गुना में दिग्विजय सिंह ने सावरकर और मोदी सरकार पर साधा निशाना     |     रीवा के बीजेपी सांसद जनार्दन मिश्रा के विवादित बयान पर घमासान, किसानों पर टिप्पणी के बाद FIR की मांग     |     दिवाली के पटाखों का शोर न बन जाए बहरेपन की वजह, एम्स के विशेषज्ञों ने जारी की जरूरी गाइडलाइंस     |     भोपाल और इंदौर मेट्रो में 12 नवंबर से शुरू होगा NCMC कार्ड, सफर पर मिलेगी 25% की भारी छूट     |