30 साल से इस गांव में अजीब बीमारी…टेढ़ा हो रहा शरीर, जानें 150 लोगों की कहानी

छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में एक ऐसा गांव हैं जहां पिछले कई सालों से लोग अजीबोगरीब बीमारी का दंश झेल रहे हैं. लोगों को आज तक इसके पीछे की वजह समझ नहीं आई है. 150 की आबादी वाले इस गांव में 100 से भी ज्यादा लोगों के दांत सड़ कर पीले हो चुके हैं. उनके दांस देख ऐसा लगता है जैसे वो कोई पान मसाला या गुटखा खाते हों. यही नहीं 25 लोग तो ऐसे भी हैं जिन्हें छोटी ही उम्र में झुक कर चलने की बीमारी हो गई है.

हम बात कर रहे हैं रामचंद्रपुर विकासखंड के हड़हीतर गांव की. इस गांव में करीब डेढ़ सौ से अधिक लोग रहते हैं लेकिन लंबे समय से एक बीमारी से ग्रसित हैं. यहां रहने वाले 100 से भी ज्यादा युवा, बच्चे और बूढ़े लोगों के दांत सड़ चुके हैं. कारण है यहां का पानी. अब यह आंकड़ा और भी ज्यादा बढ़ने लगा है. जिस कारण लोगों को खाने-पीने में भी दिक्कत होने लगी है.

बात यहीं तक सीमित नहीं है. इसी गांव में रहने वाले 25 से अधिक लोग कमर की समस्या से भी परेशान हैं. वो सिर्फ झुककर ही चल पाते हैं. किसी बुजुर्ग को यह दिक्कत होती तो समझा भी जाता. क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ ऐसी दिक्कतें हो ही जाती हैं. लेकिन ये बीमारी तो उन्हें लगी है जिनकी उम्र 35 से 40 साल के भीतर है. लोगों को समझ नहीं आ रहा हैं कि आखिर यह समस्या हो क्यों रही है.

यहां के रहने वाले लोगों ने बताया की यह समस्या पिछले 30 साल से बना हुई है. लोग इस समस्या से इतने हताश और परेशान हो गए हैं कि अब अपनी परेशानी को किसी से बताना भी मुनासिब नहीं समझते. लोगों ने डॉक्टरों को भी दिखाया. लेकिन ये बीमारी ठीक न हो पाई. यहा रहने वाले लोगों के पास इतना पैसा भी नहीं है कि बाहर किसी बड़े डॉक्टर से वो अपना इलाज करवा सकें.

ग्रामीणों ने बताया की बच्चे जन्म लेते हैं, तब 5 साल तक तो उनके दांत ठीक रहते हैं. बाद में धीरे-धीरे दांत पीले होने लगते हैं. आगे चलकर दांत फिर सड़ जाते हैं. लोगों का कहना है कि उनके गांव में पानी की समस्या है. इस कारण वो बोरवेल का पानी पीने पर मजबूर हैं. बोलरवेल का पानी इतना खराब होता है कि अगर रात को उसे एक बर्तन में डालकर रखें तो सुबह तक वो बर्तन पीला पड़ जाता है. शायद इसी वजह से उनके दांत भी खराब हो रहे हैं.

प्रशासन नहीं लेता सुध

हड़हीतर गांव गांव के लोगों के साथ इतने दिनों से यह समस्या बनी हुई है. परंतु स्वास्थ्य विभाग हो या फिर पीएचई विभाग, कोई भी इस गांव की सुध नहीं लेता. न ही इस समस्या का समाधान निकाला जा रहा है. आज तक दोनों विभागों का एक भी कर्मचारी इस गांव तक नहीं पहुंचा, जो लोगों की समस्या को समझे.

CMHO का इस पर बयान

हालांकि, मामला सामने आने के बाद अब जिले के सीएमएचओ ने बयान देते हुए कहा कि कुछ जगहों पर दांत से संबंधित फ्लोरोसिस बीमारी की शिकायत है. जिसके लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा कैंप एवं शिविर के माध्यम से डेंटल चिकित्सा के द्वारा इलाज कराई जाती है. बावजूद इसके इस गांव में अगर दांत खराब होने की समस्या है तो जल्द यहां शिविर लगाया जाएगा और उनका इलाज किया जाएगा. उन्होंने अभी बताया कि वहां का पानी खराब है, जिसमें फ्लोराइड की मात्रा अधिक है. पानी की जांच हमेशा होते रहनी चाहिए. लोगों को पानी गर्म करके पीना चाहिए.

अधिकारी ने मिलने से इनकार किया

वहीं जिले के सीएमओ का मानना है कि पानी में पोलाइट की मात्रा अधिक है, जिसकी जांच होनी चाहिए. एक तरफ लोग को पानी की वजह से यह बीमारी सामने आ रही है तो वहीं पीएचई विभाग को इस बात की दूर-दूर तक कोई भनक नहीं है. जब TV9 भारतवर्ष उनका पक्ष जानने के लिए पीएचई ईई जिला कार्यालय पहुंचा तो उन्होंने मिलने से इनकार कर दिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |