‘पुतले में सुई चुभाया और हो गई मां की मौत…’ सनकी युवक ने तांत्रिक को मार डाला, बोला- बाबा मेरी हत्या करने वाला था

बिहार के किशनगंज से काला जादू से जुड़ा मामला सामने आया है, जहां कोचाधामन थाना क्षेत्र के बूढ़ीमारी में एक परिवार ने मिलकर एक तांत्रिक को मौत के घाट उतार डाला. दरअसल तांत्रिक उनसे दो लाख रुपए की मांग कर रहा था. इसके साथ ही परिवार के एक सदस्य ने बताया कि तांत्रिक ने काले जादू से पहले उनकी मां को मार दिया और अब वह पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा था. इसलिए परिवार के सभी सदस्यों ने मिलकर तांत्रिक की निर्मम हत्या कर दी.

दरअसल 2 नवंबर को सतीश चौपाल नाम के युवक का बांसबाड़ी से गला रेता हुआ शव बरामद हुआ था, जिसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी. घटनास्थल पर धारदार कचिया गमछा और मोबाइल बरामद हुआ था. इसके बाद पुलिस अधीक्षक सागर कुमार की मॉनिटरिंग में एसडीपीओ गौतम कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया और टेक्निकल टीम ने मोबाइल कॉल के आधार पर 3 लोगों को गिरफ्तार किया, जो रिश्ते में पिता-बेटे हैं.

एक-एक कर सबकी जान लेने की धमकी

अब गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहन लाल चौपाल और उनके बेटे करण कुमार और धीरेन कुमार के रूप में हुई. पूछताछ में आरोपियों ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. आरोपियों ने बताया कि मृतक सतीश चौपाल काला जादू करता था और उसकी मां का पुतला बनाकर पुतले में सुई चुभाकर जादू बाण से उसकी मां की जान ले ली और अब बाबा मेरी हत्या करने वाला था. इससे उसका पूरा परिवार डरा हुआ था. आगे बताया कि तांत्रिक ने धमकी दी थी अगर 2 लाख रुपए नहीं दोगे तो वह एक-एक कर उनके पूरे परिवार की जान ले लेगा. आरोपियों ने बताया कि उनके पास दो लाख रुपये नहीं थे. इसलिए सभी ने अपनी जान बचाने के लिए तांत्रिक की ही जान लेने का फैसला लिया.

मोबाइल-चप्पल से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

उन सब ने पैसों के लिए मृतक को सुनसान जगह पर बुलाया और बांसबाड़ी में ले जाकर घास काटने वाले कचिया से तांत्रिक का गला रेत दिया. हालांकि इस दौरान बचने के लिए तांत्रिक ने काफी संघर्ष किया. इसी वजह से आरोपियों का मोबाइल और चप्पल भी घटनास्थल पर छूट गए, जिनके सहारे पुलिस हत्यारे तक पहुंच गई. वहीं आरोपियों की पहचान होने के बाद मृतक की पत्नी को बुलाकर तीनों आरोपियों के खिलाफ आवेदन लिया गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |     बड़ी खबर: ईरान में ‘जख्मी’ खामेनेई ने संभाली कमान, 1981 के उस हमले की यादें हुई ताजा; इजरायल-अमेरिका के खिलाफ जंग का नया ऐलान!     |