इजराइल का गाजा पर फिर बड़ा हमला, 13 बच्चों समेत 30 की हत्या

गाजा के उत्तरी इलाके में रविवार को इजराइल ने कई हवाई हमले किए. इस हमले में कम से कम 30 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है, जिसमें 13 बच्चे भी शामिल हैं. गाजा की सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, यह हमला जबालिया के एक घर पर सुबह के समय हुआ, जिसमें कम से कम 25 लोगों की जान गई और 30 से अधिक लोग घायल हो गए. इसके अलावा, गाजा शहर के सबरा मोहल्ले में किए गए एक अन्य हमले में पांच लोगों की मौत हुई है, जबकि कुछ लोग अब भी मलबे के नीचे फंसे हुए हैं, फिलहाल यहां बचाव कार्य जारी है.

इस मामले को लेकर अल-अहली अस्पताल के निदेशक डॉ. फदल नईम ने बताया कि जबालिया शिविर पर हुए इस हमले में कई महिलाओं और बच्चों ने भी अपनी जान गंवाई है. अस्पताल में अब भी गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज चल रहा है, साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि मृतकों की संख्या बढ़ने की संभावना है. डॉ. नईम ने कहा यहां इजराइल पिछले एक महीने से लगातार हवाई हमले कर रहा है.

24 घंटे में 51 लोगों ने गंवाई जान

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, इजराइल की 7 अक्टूबर, 2023 से जारी सैन्य कार्रवाई में अब तक 43,603 से अधिक फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है, जबकि 102,929 लोग घायल हुए हैं. मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों में हुए हमलों में 51 लोगों की जान चली गई है. फिलहाल अभी तक यहां भारी संख्या में लोग मलबे के नीचे दबे हैं.

गाजा पर मंडरा रहा खतरा

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बार-बार अपील के बावजूद गाजा में संघर्ष और हमलों का सिलसिला जारी है. यूएन और कई देशों ने गाजा में मानवीय संकट को देखते हुए दोनों पक्षों से संघर्ष विराम की अपील की है. गाजा की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के अनुसार, शिविरों और रिहायशी इलाकों पर किए जा रहे हमलों से न केवल जान-माल का नुकसान हो रहा है, बल्कि गाजा के लोगों के जीवन और सुरक्षा पर भी गंभीर खतरा मंडरा रहा है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |