दिल्ली: कनाडा एंबेसी के सामने हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के सदस्यों का प्रदर्शन, बैरिकेड पर चढ़े प्रदर्शनकारी

कनाडा में खालिस्तान समर्थकों ने ब्रैम्पटन में हिन्दू सभा मंदिर को निशाना बनाया. इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मारपीट की और खालिस्तानी झंडे दिखाए. इस घटना लोगों में काफी नाराजगी है. दोनों देशों के बीच रिश्तों और भी खटास ला दी. इस बीच हिन्दू सिख ग्लोबल फोरम के सदस्यों ने दिल्ली में कनाडा एंबेसी के सामने कनाडा सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. बड़ी तादाद में फोरम के सदस्य इकट्ठा हुए और कनाडा एंबेसी की तरफ बढ़ने लगे.

प्रदर्शन को देखते हुए भारी तादाद में पुलिस के जवान तैनात रहे. फोरम के सदस्यों को रोकने के लिए पुलिस ने दो लेयर की बैरिकेडिंग लगाई थी. गुस्साए सदस्यों ने पहले बैरिकेडिंग तोड़ दिया और दूसरे बैरिकेडिंग की तरफ आगे बढ़ने लगे, हालांकि तब तक दिल्ली पुलिस ने उनको कनाडा एंबेसी तक जाने के लिए रोक दिया .

बैरिकेडिंग पर चढ़े प्रदर्शनकारी

इस दौरान हिन्दू सिख ग्लोबल फोरम के सदस्य हाथों में तख्ती लिए नजर आए. सभी लोगों ने कनाडा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. लोग बैरिकेडिंग तोड़कर उसके ऊपर चढ़ गए. प्रदर्शन का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता हा कि किस तरह से बैरिकेडिंग जमीन पर गिरी पड़ी हुई हैं. प्रदर्शन में सरदार इकबाल सिंह लालपुरा, मुख्य संरक्षक, हिंदू सिख ग्लोबल फोरम के अध्यक्ष सरदार तरविंदर सिंह मारवाहमेत कई लोग शामिल हुए.

‘मंदिरों को निशाना बनाना दुर्भाग्यपूर्ण’

इस दौरान शहीद भगत सिंह सेवा दल के अध्यक्ष जीतेंद्र सिंह शंटी ने कहा कि मंदिरों पर हमला करना बेहद गलत और दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्होंने कहा कि आतंकवाद के दौरान एक पूरी पीढ़ी नष्ट हो गई थी. वो या तो मारे गए या वो दूसरे देशों में चले गए. फिर उन्होंने हमारी युवा पीढ़ी के जीवन को बर्बाद करने के लिए ड्रग्स की शुरुआत की. जब उन्होंने देखा कि पंजाब फल-फूल रहा है, उन्होंने धर्मांतरण शुरू कर दिया और अब मंदिरों पर हमला करने की यह नई बात शुरू हो गई है.

‘सच्चा सिख कभी खालिस्तानी नहीं हो सकता’

उन्होंने आगे कहा कि हम यहां यह बताने के लिए हैं कि एक सच्चा सिख कभी खालिस्तानी नहीं हो सकता यदि वो एक अलग राष्ट्र चाहते हैं, तो उन्हें इसे अपने तक ही सीमित रखना चाहिए. हम चाहते हैं कि हमारे तिरंगे और हमारे देश का हर समय सम्मान किया जाए. इसके बाद हिन्दू सिख ग्लोबल फोरम ने ज्ञापन देकर अपना प्रदर्शन खत्म किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |     सतना में जल संकट पर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा ‘एक्शन’! अब टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा पानी; मंत्री ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश     |     छतरपुर की बेटियों का दिल्ली में डंका! 3 महिला सरपंचों ने बदल दी गांव की तस्वीर; अब केंद्र सरकार के सामने देंगी अपना ‘सक्सेस मॉडल’     |     Chhatarpur LPG Raid: छतरपुर में अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, एक घर से 21 रसोई गैस सिलेंडर जब्त; कालाबाजारी की कोशिश नाकाम     |     Jiwaji University Seniority List: जीवाजी यूनिवर्सिटी की वरिष्ठता सूची में बड़ी लापरवाही, मृतकों और सेवानिवृत्त शिक्षकों के नाम शामिल; मचा हड़कंप     |     भोपाल में फिल्मी स्टाइल में लूट! बीच सड़क प्रॉपर्टी डीलर की कार रोकी, चाकू अड़ाकर ₹55 लाख से भरा बैग ले उड़े बदमाश; इलाके में नाकाबंदी     |     गैस संकट का साइड इफेक्ट! इंदौर की शादियों में अब लकड़ी-कंडे पर बनेगा खाना; प्रशासन ने कमर्शियल सिलेंडर पर लगाई रोक, जानें नई गाइडलाइंस     |     Health System Failure: रास्ते में खराब हुई एंबुलेंस, घंटों धूप में पड़ा रहा किडनी का मरीज; सरकारी दावों की खुली पोल     |     Maihar Bus Fire: मैहर में धू-धू कर जली स्लीपर बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान; देखें हादसे का लाइव वीडियो और वजह     |     Crime News: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, एक्सीडेंट दिखाने के लिए शव पर रखी बाइक; 30 दिन में उजड़ा सिंदूर     |