विधिक जागरूकत्ता मैराथन दौड़ को जिला न्यायालय से हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

शाजापुर
——-
राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस 9 नवंबर के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार 04 से 09 नवम्बर 2024 तक विधिक सेवा सप्ताह मनाएं जाने के अनुपालन में आज 09 नवम्बर को न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह के समापन के अवसर पर प्रातः 08.00 बजे मैराथन दौड का आयोजन किया गया।

मैराथन दौड को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री ललित किशोर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मैराथन दौड जिला न्यायालय परिसर शाजापुर से प्रारम्भ होकर बापू की कुटिया के सामने से होते हुए पुनः जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में समाप्त की गई। मैराथन दौड में समस्त न्यायाधीशगण जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, न्यायालयीन स्टॉफ एवं अन्य समस्त अधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता, पत्रकार, पैरालीगल वालेंटियर्स, छात्र/छात्राओं आदि ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया। जिसके उपरांत इसी क्रम में न्यायोत्सवः विधिक सेवा सप्ताह 9 नवंबर 2024 को समापन अवसर पर कल्याणकारी योजनाओं की विधिक जागरूकता प्रदर्शनी जिला न्यायालय परिसर शाजापुर में लगाई गई। जिसमें राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं एवं विभिन्न कानूनों की जानकारी देने के उद्देश्य से फ्लेक्स, पम्प्लेट, पोस्टर प्रदर्शन कर आमजन को जागरूक किया गया एवं विधिक सेवा सप्ताह में हुए समस्त कार्यक्रमों में भाग लेने वाले विद्यालयीन प्रतिभागियों (छात्र/छात्राओं) द्वारा की गई निबंध, चित्रकला, क्वीज प्रतियोगिता के पोस्टर, बेनर को भी प्रदर्शनी में सहज दृश्य चस्पा किया गया।

इस अवसर पर विशेष न्यायाधीश श्री अंजनी नंदन जोशी, जिला न्यायाधीशगण शाजापुर श्री मुकेश रावत, श्री दिनेश कुमार नोटिया, श्री धर्मेन्द्र सोनी, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री सिराज अली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सुनयना श्रीवास्तव, व्यवहार न्यायाधीशगण श्री आदिल अहमद खान, डॉ. स्वाती चौहान, श्री सतीश कुमार शुक्ला, श्री धीरज आर्य, श्री विवेक शर्मा अध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ शाजापुर, श्री फारूक अहमद सिद्दीकी जिला विधिक सहायता अधिकारी, श्री इन्दर सिंह गामी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउसिंल शाजापुर, श्री यंश पुरविया, श्री शुभम उमठ न्यायालय के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Home Department of Madhya Pradesh

#MadhyaPradesh
#JansamparkMP
#shajapur
#शाजापुर

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |